फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead body of Mirzapur's missing person found near the drain

मिर्जापुर के लापता व्यक्ति का ड्रेन के पास मिला शव, हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Mirzapur's missing person found near the drain
हिसार। मिर्जापुर गांव के लापता अमना (50) का शव सोमवार को गांव के पास एक ड्रेन के निकट मिला था। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में करवाया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमना वीरवार को घर से निकला था, लेकिन वह लौटा नहीं। परिजनों ने उसे संभावित जगहों पर काफी तलाश किया, लेकिन उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली। गांव से कुछ दूरी पर ड्रेन के पास गायों को लेकर कुछ चरवाहे मौके पर पहुंचे, तब एक चरवाहे को ड्रेन के पास एक शव पड़ा दिखा। उन्होंने आसपास के खेत वालों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस की टीम सोमवार को शव को निकालकर नागरिक अस्पताल में लाई। कपड़ों की तलाशी लेने पर मृतक की जेब से आधार कार्ड निकला। तब बात उसके परिजनों तक पहुंची। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में 10 जून को गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

वर्जन
मृतक अमना के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। इस मामले में हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंदीप कुमार, एसएचओ सदर थाना, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed