फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DC-SP inspected the examination centres and checked the arrangements.

Hisar News: डीसी-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जांचीं व्यवस्थाएं

Wed, 25 Feb 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 25 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
DC-SP inspected the examination centres and checked the arrangements.
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीसी राहुल नरवाल व एसपी अमित यशवर्धन। स्रोत : पुलिस
हांसी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिले में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी राहुल नरवाल और एसपी अमित यशवर्धन ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राखी शाहपुर, नारनौंद और बास सहित अन्य परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ परीक्षार्थियों के प्रवेश और केंद्र के आसपास की गतिविधियों का अवलोकन भी किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्येक केंद्र पर करीब 6 से 7 पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं पीसीआर भी लगातार परीक्षा केंद्रों के आसपास गश्त करती रही। पहले दिन शहरी क्षेत्र में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू :
डीसी ने 25 फरवरी से 1 अप्रैल तक परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू की है ताकि नकलमुक्त और शांतिपूर्वक परीक्षा हो सके। नकल को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों के भीतर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वाई-फाई और ब्लूटूथ से जुड़े साधनों का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट दुकानों और लाउडस्पीकर के संचालन पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed