फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DC reached the fields to inspect the waterlogging, Girdavari

जलभराव,गिरदावरी का मुआयना करने मौके पर पहुंची डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
DC reached the fields to inspect the waterlogging, Girdavari
बास। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने मंगलवार को क्षेत्र के कई गांवों के जलभराव वाले खेतों का दौरा कर पानी निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फसल गिरदावरी का निरीक्षण किया। नारनौंद मंडी में खरीद कार्य का मुआयना किया। उन्होंने बास गांव के ग्रामीणों से कहा कि अगर ग्राम पंचायत 4 एकड़ जमीन सरकार को उपलब्ध करवाती है तो यहां पानी की निकासी के स्थायी समाधान के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि बरसाती पानी की निकासी में देरी व लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की सिंघवा खास, मदनहेड़ी व आसपास के कई गांव की खेतों से जल निकासी के स्थायी समाधान के लिए पुट्ठी-मुंढाल लिक ड्रेन को पक्का करवाने का प्रस्ताव सरकार को भेजे। उन्होंने सोरखी गांव के खेतों में जलभराव की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने दो बीटी पंप सेट स्थापित करवा कर तुरंत चालू करवाएं ताकि 1500 एकड़ में भरे पानी को निकलवाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने पीपला पुल पर भिवानी जिले के सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को बुलाकर सिंघवा सड़क से दूसरी तरफ के पानी निकासी के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सिंघवा खास व मदनहेड़ी के खेतों से पानी निकासी के निर्देश देते हुए अलग-अलग 5-6 पाइप लाइन बिछाकर पानी निकासी व्यवस्था करवाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम विकास यादव, एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत, डीआरओ वीरेंद्र भारद्वाज, नायब तहसीलदार जयबीर यादव, एसडीओ नवीन कुमार रंगा, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed