फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DC dismissed the numberdar of Sisay village

सिसाय गांव के नंबरदार को डीसी ने किया बर्खास्त

Thu, 19 Aug 2021 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Aug 2021 12:08 AM IST
सार

नंबरदार रणबीर सिंह को वर्ष 2011 में हांसी के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने दोषी ठहराया व सजा सुनाई। दोनों पक्षों का आपसी झगड़ा है। डीसी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बार बार एफआईआर दर्ज होना दर्शाता है कि अपने हकों के प्रति कानूनी प्रक्रिया को नहीं अपना रहे व कर्तव्यों का पालन बेहतर ढंग से नहीं कर रहे।

विज्ञापन
DC dismissed the numberdar of Sisay village
नंबरदार सस्पेंड। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सिसाय के एक नंबरदार रणबीर सिंह को डीसी ने बर्खास्त कर दिया। आदेश जारी करने से पहले डीसी ने दोनों पक्षों को सुना। नंबरदार के बर्खास्त करने के आदेशों की कॉपी एसडीएम जितेंद्र सिंह को भेजी गई।
विज्ञापन


नंबरदार के खिलाफ डीसी के समक्ष एक शिकायत पहुंची थी। रणबीर सिंह को अपने पिता के स्थान पर नंबरदार नियुक्त किया हुआ था। उसके खिलाफ 2003 में एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें पांच दोषियों को सजा सुनाई गई थी। उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। वह हाईकोर्ट के आदेशों पर जमानत पर छूटा है। उनके खिलाफ सिटी व सदर थाना में भी मामला दर्ज हुआ। इनके जवाब में नंबरदार ने डीसी के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एक मामले में पुलिस ने उसे निर्दोष साबित किया है। एक अन्य मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


डीसी ने दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात कहा कि नंबरदार रणबीर सिंह को वर्ष 2011 में हांसी के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने दोषी ठहराया व सजा सुनाई। दोनों पक्षों का आपसी झगड़ा है। डीसी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बार बार एफआईआर दर्ज होना दर्शाता है कि अपने हकों के प्रति कानूनी प्रक्रिया को नहीं अपना रहे व कर्तव्यों का पालन बेहतर ढंग से नहीं कर रहे। ऐसे में उन्हें पद पर बनाए रखना जनहित में नहीं है। उन्हें तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाता है। उन्हें बर्खास्त करने के आदेश एसडीएम को भी भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed