{"_id":"61d5d500b361ee0510064b7e","slug":"dc-and-dig-entered-the-field-to-investigate-covid-safety-rules-hisar-news-hsr6213234192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड सुरक्षा नियमों की पड़ताल करने फील्ड में उतरे डीसी व डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड सुरक्षा नियमों की पड़ताल करने फील्ड में उतरे डीसी व डीआईजी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सर्टिफिकेट जांचते डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, डीआईजी बलवान राणा। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कोरोना की तीसरी लहर में महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के दिशा-निर्देशों का पालन जांचने के लिए डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, डीआईजी बलवान सिंह राणा ने सार्वजनिक स्थानों का दौरा किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।
सबसे पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टिकट वेंडर, कैंटीन संचालक तथा आवागमन के लिए आए यात्रियों से पूछताछ की। यहां लोगों के दूसरी डोज के सर्टिफिकेट भी देखे। स्टेशन अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कोरोनारोधी डोज न लेने वाले यात्रियों को मुख्य द्वार पर ही रोका जाए। रेलवे को हिदायत दी कि वे रेलवे स्टेशन के सभी मुख्य द्वारों पर यात्रियों की सघन चेकिंग करें। महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के नियमों की अनुपालन करवाएं।
रेड स्क्वेयर मार्केट में बने मॉल में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना मास्क वाले लोगों के चालान किए गए। मॉल संचालक को निर्देश दिए कि टीकाकरण करा चुके व्यक्तियों को ही मॉल में प्रवेश करने दिया जाए। इसके बाद रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित विभिन्न बैंकों का भी दौरा किया
विज्ञापन
इसके उपरांत स्थानीय बस अड्डा परिसर में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। बसों में सफर कर रहे यात्रियों के टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच की। इस दौरान बस ड्राइवर व कंडक्टर के भी टीकाकरण प्रमाण पत्र जांचे गए। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि यह अभियान नियमित तौर पर चलाया जाएगा। दूसरी डोज न लेने वाले सार्वजनिक स्थलों पर नहीं आ सकेंगे। मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के चालान किए जाएंगे। संबंधित विभाग व संस्थान के हेड मास्क व टीकाकरण प्रमाणपत्र जांचेंगे।

रोडवेज की बस में यात्रियों के सर्टिफिकेट जांचते डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ,डीआईजी बलवान राणा- फोटो : Hisar