{"_id":"698cd4e9d1600fdc5c085d17","slug":"day-cancer-care-center-opened-patient-could-not-be-given-chemotherapy-cm-inaugurated-online-and-cmo-did-the-offline-inauguration-hisar-news-c-21-hsr1020-809578-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डे कैंसर केयर सेंटर शुरू, मरीज को कीमो नहीं दी जा सकी, सीएम ने ऑनलाइन और सीएमओ ने ऑफलाइन किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डे कैंसर केयर सेंटर शुरू, मरीज को कीमो नहीं दी जा सकी, सीएम ने ऑनलाइन और सीएमओ ने ऑफलाइन किया लोकार्पण
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के 17 जिलों के सरकारी अस्पतालों में बुधवार को डे कैंसर केयर सेंटर (डीसीसीसी) की औपचारिक शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन और सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने ऑफलाइन इनका लोकार्पण किया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मीलू लांबा ने बताया कि जिले में कैंसर मरीजों की संख्या 800 से अधिक है, जिनमें करीब 185 मरीज पीजीआई रोहतक में पंजीकृत हैं। पहले दिन यहां किसी भी मरीज को कीमो नहीं दी जा सकी क्योंकि मरीज के रक्त में हीमोग्लोबिन (एचबी) की मात्रा 10 से अधिक होनी चाहिए। इस कमी को पूरा करने के लिए मरीजों को रक्त चढ़ाया जाएगा। केंद्र में दिवसीय देखभाल, प्रयोगशाला और रेडियोलॉजी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में सामान्य स्थिति वाले 15 मरीजों का उपचार प्राथमिक रूप से किया जाएगा। यह कदम स्थानीय मरीजों को बेहतर और समय पर कैंसर देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इस दौरान पीएमओ डॉ. रीना जैन, एसएमओ डॉ. प्रभुदयाल, गैर संचारी रोग विभाग (एनसीडी) की जिला प्रभारी डॉ. नीरू गुप्ता, केंद्र प्रभारी डॉ. अभिषेक समेत फार्मासिस्ट, नर्सिंग आदि सहायक और तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।