फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Darshan won in 400 meter race, Anikesh was second.

Hisar News: 400 मीटर दौड़ में दर्शन ने मारी बाजी, अनिकेश रहा द्वितीय

Sun, 18 Feb 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 18 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Darshan won in 400 meter race, Anikesh was second.
 महाबीर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते हुए ​खिलाड़ी।
हिसार। एथलेटिक्स हिसार की ओर से रविवार को महाबीर स्टेडियम में जिलास्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लड़कों की 400 मीटर रेस में प्रथम दर्शन सिंह, द्वितीय अनिकेश और तृतीय सुनील रहा। प्रतियोगिता 18 आयु वर्ग, 20 आयु व सीनियर वर्ग में करवाई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में एथलेटिक्स हरियाणा के वर्किंग प्रेजिडेंट हनुमान सिंह भादू पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएस जादूगर सम्राट, एथलेटिक्स हिसार के वाइस प्रेसिडेंट हरपाल सरसाना ने शिरकत की। एथलेटिक्स हिसार के महासचिव मनोज कड़वासरा ने बताया कि अब विजेता खिलाड़ी आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजू ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. एसबी लूथरा, धर्मेंद्र पंवार पहुंचे और खिलाड़ियाें का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर शमशेर, इंद्राज, संदीप, पवन, विश्वजीत, राजेंद्र, रविंद्र सूरा, कंचन, पवन लांबा, रवि, सर्वजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार रहे परिणाम
ओपन वर्ग : लड़कों की 100 मीटर दौड़

प्रथम: विशाल

द्वितीय: शहराज
तृतीय: विशाल

लड़कों की 400 मीटर दौड़

प्रथम: दर्शन सिंह

द्वितीय: अनिकेश
तृतीय: सुनील

लड़कों की लंबी कूद

प्रथम: कपिल

द्वितीय: दर्शन सिंह

तृतीय: विशाल
लड़कियों की लंबी कूद
प्रथम: पुष्पा प्रथम
द्वितीय: भावना

तृतीय: सुमन

अंडर-20 लड़कों की 100 मीटर दौड़

प्रथम: कुश

द्वितीय: सुमित

तृतीय: राहुल

अंडर-20 लड़कियों की 200 मीटर दौड़

प्रथम: साक्षी
द्वितीय: पूनम

तृतीय: आरजू

अंडर-18 लड़कों की 100 मीटर दौड़

प्रथम: रोहित शर्मा

द्वितीय: रोहित

तृतीय: गुरमीत

अंडर-18 लड़कियों की 100 मीटर दौड़
प्रथम: चेतना

द्वितीय: नेहा

तृतीय: शुभम
अंडर 18 में लड़कियों की 200 मीटर दौड़
प्रथम: शुभम

द्वितीय: दीक्षा रानी

तृतीय: अंजली

अंडर- 18 में लड़कों की 200 मीटर दौड़

प्रथम: ललित

द्वितीय: हेमंत

तृतीय: अक्षय

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जीजेयू की टीम ने जीता पहला फुटबाल मैच, पूनम ने किया एक गोल
हिसार। गुवाहाटी में शुरू हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रविवार को जीजेयू की टीम ने पहला फुटबाल मैच जीत लिया। जीजेयू की टीम ने गोवा यूनिवर्सिटी को 1-0 से हराया। चूली बागड़ियान की पूनम ने एक गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब 20 फरवरी को मद्रास यूनिवर्सिटी के साथ मैच होगा। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जिले की 20 बेटियां किक का दम दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed