फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daljit Sisay's condition improves, four bullets removed after operation

दलजीत सिसाय की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने ऑप्रेशन कर चार गोलियां निकाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Daljit Sisay's condition improves, four bullets removed after operation
हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन जाट आरक्षण आंदोलन में सजायाफ्ता दलजीत सिसाय की हालत में सुधार है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उनके शरीर से चार गोलियों को निकाल दिया है। वीरवार को दिल्ली हाईवे पर सैनीपुरा गांव के पास ओवरब्रिज के नीचे फायरिंग में दलजीत सिसाय के पांव पर दो गोली, बाएं हाथ व कंधे पर भी एक-एक गोली लगी थी। फायरिंग में घायल दलजीत सिसाय के दोस्तों की भी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

उपचाराधीन दलजीत ने बताया कि उसके बाएं हाथ पर दो गोली और एक गोली पसली पर लगी। घायल दीपक चिड़ौद के एक हाथ व एक कंधे पर, दीपक खेदड़ को हाथ व कंधे पर गोली लगी थी। राजस्थान के भादरा निवासी राकेश को सिर में गोली लगी, जो उसकी गर्दन में फंस गई थी। सभी का आपरेशन कर गोलियां निकाली जा चुकी है।
विज्ञापन

उपचाराधीन खेड़ी जालब निवासी अमित बूरा ने बताया कि वह गाड़ी चला रहा था। उस दौरान सभी ने नीचे की तरफ झुककर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी के शीशे टूट गए और उन सभी में किसी के हाथ में तो किसी के कंधे में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed