{"_id":"627562d7acf8ee3e150311fc","slug":"daljit-sisay-s-condition-improves-four-bullets-removed-after-operation-hisar-news-hsr6309568176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलजीत सिसाय की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने ऑप्रेशन कर चार गोलियां निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलजीत सिसाय की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने ऑप्रेशन कर चार गोलियां निकाली
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन जाट आरक्षण आंदोलन में सजायाफ्ता दलजीत सिसाय की हालत में सुधार है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उनके शरीर से चार गोलियों को निकाल दिया है। वीरवार को दिल्ली हाईवे पर सैनीपुरा गांव के पास ओवरब्रिज के नीचे फायरिंग में दलजीत सिसाय के पांव पर दो गोली, बाएं हाथ व कंधे पर भी एक-एक गोली लगी थी। फायरिंग में घायल दलजीत सिसाय के दोस्तों की भी हालत में सुधार है।
उपचाराधीन दलजीत ने बताया कि उसके बाएं हाथ पर दो गोली और एक गोली पसली पर लगी। घायल दीपक चिड़ौद के एक हाथ व एक कंधे पर, दीपक खेदड़ को हाथ व कंधे पर गोली लगी थी। राजस्थान के भादरा निवासी राकेश को सिर में गोली लगी, जो उसकी गर्दन में फंस गई थी। सभी का आपरेशन कर गोलियां निकाली जा चुकी है।
उपचाराधीन खेड़ी जालब निवासी अमित बूरा ने बताया कि वह गाड़ी चला रहा था। उस दौरान सभी ने नीचे की तरफ झुककर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी के शीशे टूट गए और उन सभी में किसी के हाथ में तो किसी के कंधे में गोली लगी।