फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dairy operator commits suicide by swallowing poison

डेयरी संचालक ने जहर निगलकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator commits suicide by swallowing poison
निर्मल सिंह। फाइल फोटो - फोटो : Fatehabad
भूना (फतेहाबाद)। श्याम विहार कॉलोनी में किराए के मकान पर दूध डेयरी संचालक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले डेयरी संचालक ने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया है, जिसमें उसने आठ लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतक के बेटे यादविंदर की शिकायत पर दो महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बहरहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उपरोक्त वीडियो क्लिप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ढाणी सांचला रोड पर स्थित श्याम विहार कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय यादविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके पिता निर्मल सिंह पिछले कई वर्षों से दूध डेयरी चला रहे थे। वर्ष 2008 में भिवानी के गांव देवराला निवासी सूरजभान व पंजाब के मूनक क्षेत्र के गांव बलरा निवासी धरमू पत्नी पिल्लू फौजी की जिम्मेदारी पर सूरजभान के दामाद डॉ. सुरेंद्र व उसकी पत्नी सुदेश चौधरी वासी शिव कॉलोनी पिंजोर को साढ़े चार लाख रुपए उधार दिए थे। बार-बार मांगने के बावजूद उपरोक्त लोगों ने रुपये वापस नहीं किए। उक्त राशि न मिलने पर उसके पिता को अपना घर भी बेचना पड़ा। उधर, निर्मल सिंह ने कैथल के फ्रेंड्स कॉलोनी के महिपाल व उसके भाई राज से तीन लाख लिए थे। इसके बाद दो महीने पहले उसके पिता रामनगर कैथल वासी तरसेम सिंह से एक लाख रुपये में दो भैंस भी खरीद ले आए थे, लेकिन डॉ. सुरेंद्र सिंह को दिए रुपये न आने के कारण वह राशि लौटा नहीं पाए। उन्होंने उपरोक्त राशि नहीं देने के कारण पैसा लेने वालों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने मृतक के बेटे यादविंदर के बयान पर भिवानी के गांव देवराला निवासी सूरजभान, पंजाब निवासी धरमू, पिंजौर के डॉ. सुरेंद्र सिंह व उसकी पत्नी सुदेश चौधरी, कैथल के महिपाल, राज, तरसेम व टोहाना के लीला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

श्याम विहार कॉलोनी में डेयरी संचालक निर्मल सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली है। उसके बेटे की शिकायत पर दो महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आत्महत्या करने से पहले निर्मल सिंह ने अपने फोन में वीडियो भी बनाई थी, जो पुलिस ने कब्जे में ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed