फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   D Plan: Now works up to Rs 10 lakh will be done without tender

डी प्लान : अब 10 लाख रुपये तक के काम होंगे बिना टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
D Plan: Now works up to Rs 10 lakh will be done without tender
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्या सुनते बिजली मंत्री रणजीत सिंह - फोटो : Hisar
हिसार। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि डी प्लान के तहत अब 2 लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये तक के काम बिना टेंडर कराए जा सकेंगे। ऐसा होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। कामों को समय पर पूरा कराया जा सकेगा। इस बारे में निर्णय लिया जा चुका है।
विज्ञापन

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2 लाख रुपये तक के काम डी प्लान से बिना टेंडर के करा पाते थे। जिस कारण काफी काम लंबे समय तक अटके रहते थे। अब डी प्लान के 10 लाख रुपये तक काम बिना टेंडर के कराए जा सकेंगे। इस बारे में मुख्य सचिव की ओर से निर्णय लिया जा चुका है।
विज्ञापन

शिफ्ट होंगी हिसार-अंबाला की जेल
प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि हिसार व अंबाला की जेल को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कुछ लोकेशन देखी जा चुकी हैं। जल्द ही जमीन फाइनल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में खाने का समय बदलेगा
जेलों में शाम का खाना 5 बजे दिया जाता है। गर्मी के समय में यह टाइम सही नहीं है। पिछले कुछ समय से इसमें बदलाव की मांग कर रहे थे। अब रात के समय के खाने का 8 बजे किया जाएगा। कैदियों को हलवाई बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जेल से लौटने के बाद वह अपनी रोजी रोटी चला सकेंगे।
सभी को आने का हक, जीतेगी भाजपा
एक सवाल के जवाब में बिजली मंत्री ने कहा कि सभी दलों को आकर अपनी
बात कहने का हक है। आदमपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत होना तय है। सीएम मनोहरलाल की ओर से प्रदेश भर में कराए गए काम जीत का आधार बनेंगे। मैं भी कुलदीप बिश्नोई की पूरी मदद करूंगा। मंगलवार को आदमपुर में लोगों की समस्या सुनने जा रहा हूं।

गोवा पुलिस ही लेगी आखिरी फैसला
सोनाली फोगाट मामले में परिवार की ओर से सीबीआई जांच की मांग पर रणजीत सिंह ने कहा कि इस मामले में प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज व सीएम मनोहरलाल गोवा पुलिस से अनुरोध कर चुके हैं। अब गोवा पुलिस को ही आखिरी फैसला लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed