फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cyber hacker fraud 91587 rupees

ठगी : अलग-अलग बैंक खाते से उड़ाए 91587 रुपये

Wed, 22 Jul 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
cyber hacker fraud 91587 rupees
साइबर ठग ने शहर निवासी एक महिला व उसके बेटे के बैंक खाते से कुल 91 हजार 587 रुपये निकाल लिए। साइबर ठग ने महिला के दो नंबरों पर फोन कर खाता संबंधी जानकारी भी मांगी थी। जिस उसने देने से मना किया था। उसके बावजूद ये ठगी हो गई। मामले की शिकायत मुल्तानी चौक निवासी सोनिया ने मिलगेट थाना पुलिस को दी। शिकायत में सोनिया ने बताया कि 18 जुलाई को उसके मोबाइल पर मैसेज आए। इन मैसेज से पता चला कि रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित उसके देना बैंक में खाते से 25 हजार रुपये, 25 हजार 590 रुपये, 9 हजार 999 रुपये, 9 हजार 999 रुपये, 9 हजार 999 रुपये कर पांच बार रुपये निकाले गए। वहीं उसके बेटे के एचडीएफसी में बैंक खाते से भी 10 हजार रुपये निकाले गए। इसके अलावा उनके कोटेक बैंक खाते से भी एक हजार रुपये निकाले गए। मामले में पुलिस ने सोनिया की शिकायत पर धारा 420 व 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed