फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cyber fraud of 1.339 million rupees under the name of work from home, arrested

Hisar News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 13.39 लाख रुपये की साइबर ठगी, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraud of 1.339 million rupees under the name of work from home, arrested
हिसार। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने वीरवार को वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन टास्क के नाम पर 13,39,102 रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया है और उससे एक लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक सौरभ ने बताया कि 15 सितंबर 2023 को एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 5 अगस्त 2023 को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें इंस्टाग्राम पेज लाइक और फॉलो करने के बदले पैसे कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क पूरे करवाकर विश्वास में लिया गया और कुछ रकम भी दी गई। इसके बाद क्रिप्टो करेंसी में निवेश, ग्रुप टास्क, राशि फ्रीज होना, अनफ्रीज कराने के नाम पर बार-बार निवेश, क्रेडिट स्कोर बढ़ाने और टीडीएस जमा कराने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए, जो कि यूपीआई के माध्यम से दिए गए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि साइबर ठगों ने उससे 13,39,102 रुपए की ठगी की। शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ तो उसने 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने पंजाब के फाजिल्का निवासी साहिल को गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed