{"_id":"591a0f6a4f1c1bfc71f2293d","slug":"cyber-crime-hisar-computer-hack-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार सेंटर का कंप्यूटर हैक होने के बाद जिलेभर में कंप्यूटर बंद कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार सेंटर का कंप्यूटर हैक होने के बाद जिलेभर में कंप्यूटर बंद कराए
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 16 May 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनसम वेयर अटैक से हैकर ने लघु सचिवालय परिसर में आधार डाटा सेंटर के कंप्यूटर को हैक कर लिया। इससे पहले हैकर्स ने एचएयू के रोजगार कल्याण विभाग के कंप्यूटर को हैक किया। खौफ के बाद जिला प्रशासन के कंप्यूटर को बंद करा दिया गया। लघु सचिवालय के ई-दिशा केंद्र, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, आधार कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर कंप्यूटर बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से ई-दिशा सहित कई अन्य कार्यालयों के कंप्यूटर को सोमवार को बंद करा दिया गया। तहसील कार्यालय के बाहर तो तकनीकी खराबी के कारण काम बंद रहने के नोटिस भी चस्पा कर दिए। ई-दिशा में कंप्यूटर बंद होने से लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। तहसील में रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भी वापस जाना पड़ा। निगम कार्यालय सहित कई अन्य स्थानों पर भी काम बंद हुए। आधार डाटा सेंटर में एक कंप्यूटर को हैकर्स ने हैक कर लिया। अधिकारियों की ओर से इसका डाटा पूरी तरह से सुरक्षित होने का दावा किया गया है। इसके अलावा एचएयू रोजगार कार्यालय विभाग में भी एक कंप्यूटर के हैक होने की खबर है।
विज्ञापन
हैकर्स की ओर से कंप्यूटर को हैक करने के बाद रकम की मांग की जाती है। रेनसम वेयर अटैक में हैकर्स आपके कंप्यूटर में फाइल को इनक्रप्ट कर देता है। उस पर अपना कोड नंबर डाल देता है। इसके बदले आपसे ऑनलाइन तरीके से पैसे की डिमांड की जाती है। अगर आप पैसा दे देेंगे तो हैकर्स आपकी फाइल को डिकोड कर देंगे। ऐसा नहीं होने पर आपकी फाइल हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। फिरौती की तरह से हैकर्स एक तय समय में यह पैसा देने की डिमांड करते हैं।
विज्ञापन
बैंकों ने भी बंद कर दिए कंप्यूटर
साइबर अटैक के खौफ से कुछ बैंकों ने भी अपने कंप्यूटर बंद कर दिए। जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी सहनी पड़ी। खासतौर पर निजी बैंकों की शाखाओं में इस तरह की दिक्कत रही। बैंकों के मुख्यालयों की ओर से कुछ लिंक भेजे गए। जिसके बाद कुछ बैंक में दोबारा से काम शुरू हुआ।
सीएम विंडो पर बंद
साइबर अटैक के खौफ से लघु सचिवालय में प्रथम तल पर स्थित सीएम विंडो को भी बंद कर दिया गया। नागरिकों की शिकायतों को ऑफ लाइन ही स्वीकार किया गया। इन शिकायतों को बाद में ऑनलाइन रिकार्ड में अपडेट किया जाएगा। उसके बाद ही शिकायतकर्ताओं को मैसेज आएंगे।
ऐसे बचें हैकर्स के अटैक से
- पायरेटिड विंडो वर्जन का उपयोग न करें
- लेटेस्ट एंटी वायरस को अपलोड करें
- संदेह वाली ईमेल को ओपन न करें
- अनजान मेल की अटैचमेट न खोलें
- फायर बॉल को ऑन रखें
- विंडो डिफेंडर को ऑन करके काम करें
- फाइल का पोर्ट नंबर डिसेबल कर दें
मुख्यालयों की ओर से आई एडवाजरी
सभी विभागों के मुख्यालयों की ओर से कंप्यूटर को इस्तेमाल करने के बारे में एडवाजरी जारी की गई। जिसके बाद काफी संख्या में विभागों ने कंप्यूटर पर काम नहीं किया। जहां कंप्यूटर चलाए गए वहां पर इंटरनेट उपयोग करने में सावधानी बरती गई। विभागों को सोमवार की सुबह कार्यालय खुलते ही हैकर्स के बारे में संदेश आ गए थे।
तहसील कार्यालय के कंप्यूटर अपडेट न होने के कारण काम को बंद कराया गया था। यहां डाटा काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा कुछ अन्य विभागों में एतिआत के तौर पर काम बंद था। आईटी एक्सपर्ट दिन भर से लगे हुए हैं। कंप्यूटर्स को अपडेट किया जा रहा है। मंगलवार से सभी जगह फिर से काम शुरू हो जाएगा।
- एमपी कुलश्रेष्ठ, जिला सूचना अधिकारी, हिसार।