{"_id":"699a03db329a6cb1440d3918","slug":"csc-operator-honored-for-better-service-hisar-news-c-21-hsr1020-816352-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बेहतर सेवा के लिए सीएससी संचालक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बेहतर सेवा के लिए सीएससी संचालक सम्मानित
विज्ञापन
हिसार में सीएससी सेवाओं के लिए सम्मानित संचालक। स्रोत : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बालसमंद। जिले में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से आमजन को प्रदान की जा रही डिजिटल सेवाओं की समीक्षा के लिए शनिवार को जिला प्रशासन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सीएससी नेटवर्क के जरिए 59 विभागों की 763 से अधिक सेवाएं सरल पोर्टल और केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सीएससी हेड आशीष शर्मा और जिला प्रबंधक विकास वर्मा सहित जिलेभर से आए 300 से अधिक संचालकों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर डेटा अपडेट और नागरिक सेवाओं के लिए सरल पोर्टल की सैकड़ों सेवाएं सक्रिय हैं। डिजिटल सेवा पोर्टल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए पवन डाटा, कुलदीप भाटला, राजू खैरी जालब, मोहित कथूरिया नंगथला और मनदीप सरसौद को सम्मानित किया गया।
डीजीपी के माध्यम से सर्वाधिक लेनदेन करने पर सुंदर उगालन, मुकेश मिर्जापुर, सचिन हांसी, बंसीलाल बहबलपुर और अंकुर हांसी को भी सम्मान मिला। बीमा योजना में उत्कृष्ट कार्य पर मोहित कथूरिया और प्रदीप रावलवास कलां को सराहा गया।
विज्ञापन
रेट लिस्ट और कॉमन ब्रांडिंग अनिवार्य : जिला प्रबंधक ने कहा कि सभी केंद्रों पर रेट लिस्ट और कॉमन ब्रांडिंग अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर आईडी बंद की जाएगी। प्रशासन ने पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।