फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cruelty with girl in rewari

रेवाड़ी में दलित बच्ची के साथ हैवानियत

Tue, 10 Dec 2013 07:33 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
cruelty with girl in rewari
बावल के एक गांव में बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने एक दलित बच्ची को अगवा कर उसे माचिस की जलती तिल्लियों से दागा और उससे दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन


बच्ची के पिता की शिकायत पर खुर्रमपुर गांव निवासी बाप-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ बावल पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच करवाई जिसमें चोटों की पुष्टि हो गई है। आरोपियों के खिलाफ नाबालिग को अगवा करने, दुराचार का प्रयास और शक्ल बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।


जांच अधिकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह खुर्रमपुर निवासी जगमाल, उसका बेटा पवल और काला उसकी 8 साल की बेटी को अगवा कर अपने घर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी के चेहरे को माचिस की जलती हुई तिल्लियों से दागा और उससे दुराचार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


किसी तरह बच्ची उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। बच्ची ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। रविवार की शाम बच्ची के परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा कर सोमवार को पिता के बयान पर बावल पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार बच्ची के मुंह पर खरोंच के निशान है। मेडिकल जांच में चोट की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed