{"_id":"589766184f1c1bf340e82ff1","slug":"crpf-on-city-s-sensitive-eight-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील आठ चौकों पर भी सीआरपी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील आठ चौकों पर भी सीआरपी तैनात
amarujala/Hisar
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gov vehicles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कॉलेज स्टूडेंट्स की भीड़ जुटाने के मामले व आंदोलन को लेकर दूसरे समुदाय के भड़कने की आशंका के चलते प्रशासन ने सिटी एरिया में भी सीआरपी तैनात कर दी है। प्रशासन ने फिलहाल शहर के आठ संवेदनशील चौक चुने हैं जहां किसी तरह के संभावित विरोध की आशंका है। इसके अलावा प्रशासन ने सिटी एरिया के लिए एक सीआरपी की कंपनी डीएसपी के नेतृत्व में रिजर्व रखी है।
विज्ञापन
इन संवेदनशील एरिया में लगाई सीआरपी
प्रशासन ने पुराने शहर में पुरानी सब्जीमंडी चौक, मिलगेट एरिया में कैंची चौक, राजगुरु मार्केट व बरवाला चौक पर सीआरपी लगा दी है। इसी प्रकार आजाद नगर एरिया, मटका चौक, कैमरी रोड सहित शहर के आठ चौकों पर सीआरपी तैनात कर दी गई है। हालांकि प्रशासन ने ये भी कहा है कि ये आठ टीमें जहां जरूरत पड़ती है अथवा जहां कुछ हलचल होने का अंदेशा है वहीं लगा दी जाती है।
विज्ञापन
बाजारों में भी सुरक्षा की लिहाज से सीआरपी
प्रशासन ने राजगुरु मार्केट में भी सीआरपी लगा दी है। सुरक्षा के लिहाज से सीआरपी लगाई गई है। इसके अलावा लोगों में भय का माहौल न हो व आमजन में किसी तरह का विरोध न हो इसको लेकर पुख्ता प्रबंधन करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन से मय्यड़ होते हुए हांसी में किया फ्लैग मार्च
जाट आंदोलन के चलते डीसी निखिल गजराज व पुलिस कप्तान राजेंद्र कुमार मीणा ने लोगों में सुरक्षा एवं सद्भावना बनाये रखने के उद्देश्य से अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ फ्लैग मार्च किया। प्रशासन ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस लाइन हिसार से गांव मय्यड़ होते हुए शहर हांसी में फ्लैग मार्च किया। वापस आते समय प्रशासन के अधिकारियों ने टोल प्लाजा, मय्यड़, जिंदल चौक, डाबड़ा चौक, कैंप चौक, सब्जी मंडी चौक, जहाज पुल चौक, पड़ाव चौक से होते हुए पुलिस लाइन तक फ्लैग मार्च किया गया।
इस फ्लैग मार्च के दौरान शहर हांसी व शहर हिसार में सुरक्षा का जायजा लिया गया तथा गणमान्य व्यक्तियों व गणमान्य लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि जिले में भाईचारा बनाये रखने के लिए युवा वर्ग जाट आंदोलन से दूर रहें। पुलिस अधीक्षक मीणा ने आमजन से अपील की है कि युवा वर्ग किसी भी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आकर देश व समाज के विकास में कड़ी का काम करे।
कॉलेजों में रहेगी सख्ती, टीचर करेंगे गश्त, आईकार्ड होगा तो ही कॉलेज में एंट्री
जाट आरक्षण के चलते डीसी द्वारा पिछले हफ्ते ली गई मीटिंग के बाद कॉलेजों में सोमवार को पूरी सख्ती रहेगी। सभी कॉलेजों में आरक्षण को देखते हुए एहतियात बरती जा रही है। कॉलेजों में आई कार्ड चेक होने के बाद ही विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश करने दिया जाएगा। वहीं टीचर्स भी कॉलेज में होने वाली गतिविधियों पर विशेष नजर रखेंगे।
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज प्राचार्य द्वारा के सभी टीचर्स को सुबह 9 बजे तक कॉलेज में पहुंचने का आदेश जारी किया गया है। कॉलेज टाइम में जिन शिक्षकों की क्लास नहीं होगी, वे टीचर्स पूरे कॉलेज में गश्त कर विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही कॉलेज के मुख्य गेट पर चौकीदारों की संख्या 2 से बढ़ाकर 4 कर दी गई है। जो प्रत्येक आने जाने वाले का आईकार्ड चेक करेंगे। और गेट के आसपास की स्थिति पर नजर रखेंगे। गवर्नमेंट कॉलेज के प्राचार्य मदनलाल गोयल ने बताया कि किसी भी असामाजिक तत्व को कॉलेज में नहीं घुसने दिया जाएगा। कॉलेज के विद्यार्थियों के एंट्री के दौरान आईकार्ड चेक किए जाएंगे।
छात्र संगठनों से की मीटिंग
उन्होंने बताया कि शनिवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी छात्र संगठनों के छात्रों को बुलाकर मीटिंग ली गई थी। मीटिंग में छात्रों ने किसी भी प्रकार के धरने-प्रदर्शन करने से इंकार किया है। फिर भी हमने विद्यार्थियों को समझाया है। वे कोई भी गलत काम कॉलेज में नहीं करेंगे।
सभी टीचर्स को 9 बजे कॉलेज बुलाया गया है। असामाजिक तत्वों को कॉलेज में नहीं घुसने दिया जाएगा। हमारे कॉलेज के बच्चों की कोई शिकायत नहीं आएगी।
- मदनलाल गोयल, प्राचार्य, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार