फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crowd gathered in Hisar Mini Secretariat after cancellation of BPL card

Hisar: बीपीएल कार्ड रद्द होने से मची खलबली, लघु सचिवालय में भीड़ उमड़ने पर बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 31 Dec 2022 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 12:33 AM IST
सार

फतेहाबाद में एडीसी कार्यालय के कमरा नंबर 70 में भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था फैल गई है। हिसार जिले से करीब 30 हजार से अधिक लोगों के राशन कार्ड रद्द होने की सूचना है। 

विज्ञापन
Crowd gathered in Hisar Mini Secretariat after cancellation of BPL card
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

एक लाख अस्सी हजार से अधिक आय वाले परिवारों के बीपीएल कार्ड रद्द कर दिए जाने के निर्णय से हिसार जोन में खलबली मच गई है। फतेहाबाद और भिवानी में लोगों ने प्रदेश सरकार के निर्णय के खिलाफ नाराजगी जताई।  

हिसार जिले से करीब 30 हजार से अधिक लोगों के राशन कार्ड रद्द होने की सूचना है। राशन कार्ड रद्द होने का मोबाइल पर मैसेज मिलने पर बड़ी संख्या में शुक्रवार को लोग लघु सचिवालय का चक्कर काटते रहे। भीड़ अधिक होने पर फैमिली आईडी के कार्यालय को सौर ऊर्जा के कार्यालय भवन में स्थानांतरित किया गया। लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा। डीएफएसओ अमित
विज्ञापन


शेखावत ने बताया कि बीपीएल कार्ड को लेकर सारी कार्रवाई एडीसी कार्यालय की ओर से की जा रही है।
फतेहाबाद में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में सैकड़ों लोग परिवार पहचान पत्र में आय ठीक कराने के लिए पहुंच गए। एडीसी कार्यालय के कमरा नंबर 70 के बाहर सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था फैल गई। पीड़ित महिला बिमला और राजो ने बताया कि मेरा राशन कार्ड में नाम कट गया है। राजो ने बताया कि परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। इसके बावजूद राशन कार्ड सूची से नाम कट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से बंद पड़ा बुजुर्ग पेंशन का पोर्टल 
भिवानी जिले में परिवार पहचान पत्र में आमदनी ने बुजुर्गों की टेंशन बढ़ाई हुई है। 1505 बुजुर्गों की नई पेंशन बनी तो 296 बुजुर्गों की पेंशन कट गई है। अप्रैल से ही बुजुर्ग पेंशन बनवाने का पोर्टल बंद पड़ा है।  परिवार पहचान पत्र से जोड़े जाने के बाद अब घर पर ही नागरिक सहमति प्रपत्र भरवाया जाएगा।


जिन लोगों के बीपीएल राशन कार्ड कटे हैं, वे भी हमारे विभाग के पास शिकायत लेकर आ रहे हैं, जबकि खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को पोर्टल जारी किया हुआ है। इसमें शिकायत दर्ज करा सकते हैं, उसमें यह भी पता लग जाएगा कि कार्ड से नाम क्यों कटा है। हमने परिवार पहचान पत्र त्रुटियां ठीक करने के लिए दो हेल्प डेस्क लगा रखे हैं, जिन पर शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। -हिमांशु त्यागी, प्रबंधक, जिला नागरिक संसाधन विभाग भिवानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed