फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   crop insurence hisar, hisar

फसल बीमा योजना के तहत जिले के 1120 किसानों ने मुआवजा मांगा

Tue, 22 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 22 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
crop insurence hisar, hisar
उड़द की फसल - फोटो : अमर उजाला
फसल बीमा योजना के तहत जिले के 1120 किसानों ने कंपनी से मुआवजा मांगा है। कृषि विभाग ने सर्वे के बाद इन किसानों के दावे को सही मानते हुए मुआवजे के लिए रिपोर्ट भेजी है। अब किसानों को फसल मुआवजे की रकम का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से फसल बीमा योजना को शुरू किया गया था। जिसमें बैंकों से लोन लेने वाले किसानों के खाते से किस्त काटकर उनका बीमा किया गया था। जिले में करीब 69428 किसानों की फसल का बीमा किया गया था।  फसल बीमा योजना के तहत कृषि विभाग को 1643 आवेदन मिले। इन किसानों ने कहा कि उनकी फसल खराब हुई है। जिसमें धान की फसल खराब होने के मामले सबसे ज्यादा थे। नारनौंद, हांसी एरिया से यह आवेदन आए थे। विभाग ने जांच की तो पता लगा कि 523 किसानों के आवेदन दो बार किए गए थे। कुल 1120 किसानों के आवेदन सही मिले।  जिसमें 3536 एकड फसल खराब होने का आकंलन किया गया है। इन सभी का कृषि विभाग , बीमा कंपनी प्रतिनिधि ने मौके पर जाकर सर्वे किया। कृषि विभाग ने किसानों के आंकलन को सही मानते हकुए इन्हें बीमा रकम देने के लिए रिपोर्ट दी है। किसानों को अब मुआवजे का इंतजार है।
विज्ञापन


31 दिसंबर तक होगा बीमा.....
कृषि विभाग ने गेंहू, जौ, चना, सरसों की फसल बीमा के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें इन चारों फसलों के लिए किसान 31 दिसंबर तक बीमा करा सकेंगे। गेंहू के लिए प्रति हेक्टयर 825, चना 375, सरसों 412 रुपये का प्रीमीयम देना होगा। जिसमें किसान को बीमा योजना के अनुसार 1.5 प्रतिशत ही प्रीमीयम देना होगा।  बैंक से लोन लेने वाले किसान को सी फार्म भरकर बैंक में जमा कराना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें  बीमा के लिए 1643 आवेदन मिले थे। कुछ आवेदन दो बार किए गए थे। विभाग की ओर से 1120 किसानों को मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट दी है। जल्द ही किसानों को फसल बीमा योजना के तहत बीमा रकम मिलेगी।
- वीएस फोगाट, कृषि उपनिदेशक, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed