फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   critical situation in primary schools

ठंड में फटी दरी पर बैठ सीख रहे कखग

Fri, 20 Dec 2013 08:44 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2013 08:44 PM IST
विज्ञापन
critical situation in primary schools
खंड डबवाली की प्राथमिक पाठशालाओं में पहली से चौथी कक्षा के बच्चे फटी हुई दरी पर बरामदों में बैठकर कखग पढ़ रहे हैं। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार सरकार को बैंचों की मांग भेजी गई है लेकिन सरकार मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन



डबवाली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। सर्द हवाओं के साथ कोहरा भी पड़ रहा था। इस कड़ाकेदार ठंड में खंड डबवाली की प्राथमिक पाठशालाओं में बरामदों में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। बच्चे पुरानी और फटी हुई दरी पर बैठकर पढ़ रहे हैं। खंड में 86 प्राथमिक पाठशालाएं हैं। जिनमें करीब 12 हजार बच्चे पढ़ते हैं। दिन-ब-दिन बढ़ रही सर्दी से प्राथमिक पाठशालाओं में बच्चों की उपस्थिति 50 फीसदी कम हो गई है।
विज्ञापन



खंड डबवाली की पाठशालाओं में अंतिम बार बैंचों की डिलीवरी करीब दो साल पहले हुई थी। उसके बाद से बच्चों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

दरी पर बैठने से बच्चे हो रहे बीमार
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी पाठशाला नंबर तीन की उप प्रधान रूबीना बेगम ने कहा कि इतनी सर्दी में प्राथमिक पाठशालाओं में बच्चे फटी हुई दरियों पर बैठकर पढ़ रहे हैं। सरकार ने बैंच उपलब्ध नहीं करवाए, जिसकी वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। पाठशालाओं में बच्चों की उपस्थिति लगातार कम होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूर हैं बच्चे: शिक्षक संघ
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिरसा के जिला अध्यक्ष शेषपाल सिंह ने कहा कि सर्दी की वजह से प्राथमिक पाठशालाओं में बच्चों की संख्या 50 फीसदी रह गई है। प्राथमिक पाठशालाओं में कमरे कम होने के कारण शिक्षक बरामदों में कक्षाएं लगा रहे हैं। बैंचों की कमी के कारण बच्चे दरी पर बैठने को मजबूर हैं। एसोसिएशन का शिष्टमंडल जल्द उपायुक्त से मिलेगा ताकि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जा सके। साथ में सर्दी को देखते हुए समय परिवर्तन की मांग भी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed