फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   criminals who demanded extortion by firing at Mahindra showroom in Hisar killed In Sonipat Encounter

Sonipat Encounter: हिसार में महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले बदमाश ढेर, सोनीपत STF का दावा

Sat, 13 Jul 2024 09:06 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Jul 2024 09:06 AM IST
सार

सोनीपत में तीनों बदमाशों के ढेर होने के साथ ही हिसार में रंगदारी मांगने के तीनाें केस का पटापेक्ष हो गया है। बदमाशों की तलाश में जुटी हिसार पुलिस की पांच टीमों, एसटीएफ और एसआईटी को इन बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया था।

विज्ञापन
criminals who demanded extortion by firing at Mahindra showroom in Hisar killed In Sonipat Encounter
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम में पांच करोड़ की रंगदारी की पर्ची फेंककर गोलीबारी करने वाले तीनों बदमाशों का दिल्ली पुलिस और सोनीपत पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 19 दिन बाद काम तमाम कर दिया। एसटीएफ ने वारदात में इन्हीं बदमाशों के शामिल होने का दावा किया है। ताज्जुब है कि बदमाशों की तलाश में जुटी हिसार पुलिस की पांच टीमों, एसटीएफ और एसआईटी को इन बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया था।

विज्ञापन


तीनों बदमाशों के ढेर होने के साथ ही शहर में रंगदारी मांगने के तीनाें केस का पटापेक्ष हो गया है। मृतकों में हिसार के गांव खारिया निवासी आशीष उर्फ लालू और हिसार के खरड़ अलीपुर निवासी सन्नी शामिल हैं। सन्नी पर हिसार के गांव खरड़ अलीपुर निवासी केसी ठेकेदार, राजली निवासी शराब ठेकेदार जय सिंह की हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज थे। वह हिसार के मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल था। आशीष पर 5-5 हजार के दो इनाम घोषित थे।

विज्ञापन

साल 2023 के अगस्त में आशीष उर्फ लालू ने गांव खारिया में मकान बनाने के लिए लगे चिनाई मिस्त्री अमित की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुकेश गिरी, अशोक नायक, आशीष उर्फ लालू व रवि नायक पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। मृतक अमित के भाई प्रमोद ने पुलिस को बताया था कि करीब एक सप्ताह पहले उसके भाई का सीसवाल के विकास उर्फ शूटर लोहार के साथ झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश में अमित की हत्या की गई।

साल 2021 में पृथ्वी सिंह ठेकेदार की हत्या में भी आशीष उर्फ लालू पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा भूना में भी उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। 31 अक्तूबर 2023 को जिले में छह बदमाशों ने तीन घंटे में पांच पेट्रोल पंपों से 4.24 लाख रुपये की डकैती डाली थी। इस मामले में कुल छह आरोपी थे। पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। छठा आरोपी आशीष उर्फ लालू पुलिस के हाथ नहीं आया था। तीन महीने पहले गांव डोभी में फायरिंग की थी। आशीष की मां की मौत हो चुकी है और पिता, भाई गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं।

सन्नी पर दर्ज केस

सन्नी ने हिसार के गांव खरड़ अलीपुर में दिसंबर 2023 में शराब ठेकेदार केसी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में सोनू व अजय को गोली मारी गई थी। वह दोनों बच गए थे। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। केसी की हत्या करने से पहले इन लोगों ने इंस्टाग्राम पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी, साथ ही यह भी लिखा था कि खरड़ में तीन-चार दुश्मन बचे हैं उनको भी मारेंगे।

केसी ठेकेदार की हत्या के बाद काला खैरमपुरिया गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले गांव राजली में शराब ठेकेदार जय सिंह पर गोली चलाई थी. हालांकि वह बच गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। खरड़ में कुछ लोगों पर फायरिंग के केस थे। सन्नी के पिता की मौत हो चुकी है। गांव में जमीन नहीं है। दूसरा भाई गांव में नहीं रहता। मां गांव में निजी स्कूल में बस सहायक के तौर पर काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed