{"_id":"63c1c21476951b344130ed67","slug":"youth-beaten-up-in-mandi-adampur-of-hisar-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: मंडी आदमपुर में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, पुलिस ने किए दो नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: मंडी आदमपुर में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, पुलिस ने किए दो नामजद
Sat, 14 Jan 2023 02:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 14 Jan 2023 02:11 AM IST
सार
लोगों ने घायल अर्जुन को आदमपुर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के हिसार के मंडी आदमपुर में जवाहर नगर में गोल टंकी के पास युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में आदमपुर पुलिस ने दो आरोपितों को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर निवासी अर्जुन ने बताया कि वह सब्जी मंडी में पवन नाई की दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब सात-साढ़े सात बजे वह दुकान से वापिस अपने घर आ रहा था। शिव मंदिर गोल टंकी के नजदीक पहुंचा तो जवाहर नगर निवासी विशाल, कोकी व तीसरा एक बच्चा था जिसका नाम नहीं जानता, तीनों ने रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
कोकी ने सिर में रॉड मारी और विशाल ने पांव व कमर में लोहे की रॉड मारी। उन्होंने 2-3 दिन पहले भी टोका था व एक दिन दुकान पर भी आए थे। मारपीट के दौरान शोर मचाने पर वे तीनों वहां से भाग गए। लोगों ने घायल अर्जुन को आदमपुर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन