{"_id":"62d65bae7c60060af968c6f7","slug":"young-man-abducted-by-three-youths-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: दुकान पर सामान लेने गए युवक का अपहरण, सोने का लॉकेट छीना, सुरक्षाकर्मी ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: दुकान पर सामान लेने गए युवक का अपहरण, सोने का लॉकेट छीना, सुरक्षाकर्मी ने बचाया
Tue, 19 Jul 2022 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:57 PM IST
सार
एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार की आदर्श कॉलोनी में दुकान पर सामान लेने के लिए गए युवक का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। मारपीट कर उससे सोने का लॉकेट छीन लिया। एक सुरक्षाकर्मी ने युवक को छुड़वाया। अपहरण और छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल हालत में युवक राहुल घर आया और उसने परिजनों को बताया। इस संबंध में परिजनों ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ अपहरण, मारपीट और छीना झपटी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए गए बयान में जिंदल आदर्श कॉलोनी फेस -5 में रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि वह जिंदल फैक्टरी में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। 17 जुलाई को उसका बेटा राहुल पार्क में घूमने के लिए गया था। वहां पर शिवम नाम का युवक मिला जो शराब के नशे में था। वह झगड़ा करने लगा। बेटा घर आ गया। रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान से सामान लेने के लिए गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां पर शिवम, सोनू और एक अन्य बाइक पर आए। बेटे के साथ मारपीट की और उसे बाइक पर बैठा कर ले गए। रास्ते में युवकों ने बेटे का सोने का लॉकेट छीन लिया। जैसे ही वे गेट नंबर 2 न्यू बिल्डिंग के पास पहुंचे तो सुरक्षा कर्मी ने मेरे बेटे को छुड़वाया। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन