फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wrestler Sakshi Malik reached Ramayana toll in Hisar, said- our movement will continue till we get justice

Hisar: पहलवान साक्षी मलिक रामायण टोल पर पहुंची, कहा- जब तक हमें न्याय नहीं मिलता हमारा आंदोलन जारी रहेगा

Wed, 24 May 2023 02:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 May 2023 02:31 PM IST
सार

हिसार में पहलवान साक्षी मलिक रामायण टोल प्लाजा पर रुकी जहां उन्होंने कहा कि सरकार अपने सांसद को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। हम भी हिम्मत नहीं हारेंगे, लड़ाई लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि हम तो पीड़ित लड़की का नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Wrestler Sakshi Malik reached Ramayana toll in Hisar, said- our movement will continue till we get justice
मय्यड़ टोल पर पहलवान साक्षी मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना लगातर जारी है। इस बीच बुधवार को दोपहर अंतराष्टीय पहलवान साक्षी मलिक रामायण टोल प्लाजा पर रुकी उस दौरान उन्होंने किसान नेताओं से बातचीत की। साक्षी मलिक ने किसान नेताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में उन्हें समर्थन दे ताकि इस भाजपा सरकार को झुका कर देश की बेटियों को न्याय मिल सके।  

विज्ञापन


पीड़ित लड़की का नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार
पहलवान खिलाड़ी साक्षी मलिक ने कहा कि सरकार अपने सांसद को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। हम भी हिम्मत नहीं हारेंगे, लड़ाई लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि हम तो पीड़ित लड़की का नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। क्या सरकार अपने सांसद का नारको टेस्ट करवाएगी? उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ दो मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


सांसद की गिरफ्तारी नहीं हुई
हालांकि, अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई थी। साक्षी मलिक ने कहा की खिलाड़ियों के बयान तो दर्ज  किए गए हैं । लेकिन पुलिस ने अभी तक सांसद की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलता तब तक हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। अब हमें भी नहीं पता कि यह धरना प्रदर्शन महीने चलेगा या सालों चलेगा। मलिक ने कहा कि जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन का एक महीना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये किसान रहे मौजूद
महिला पहलवानों के आह्वान पर पूरे देशभर से लोग समर्थन देने पहुंच रहे हैं।  मलिक ने कहा कि आप सोच सकते होंगे की बृज भूषण कितना पावर फूल सांसद है की सरकार उसके खिलाफ़ कार्यवाही करने से क्यों डर रही हैं। मलिक ने कहा कि मगर वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे और हर हाल में न्याय लेकर रहेंगे। इस दौरान दशरथ मलिक, कैलाश मलिक सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed