{"_id":"6401c30a8631e8085a070ea3","slug":"woman-sets-herself-on-fire-due-to-domestic-dispute-in-hansi-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: हांसी में घरेलू कलह के चलते महिला ने खुद को लगाई आग, अग्रोहा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: हांसी में घरेलू कलह के चलते महिला ने खुद को लगाई आग, अग्रोहा रेफर
Fri, 03 Mar 2023 03:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 03 Mar 2023 03:21 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की छानबीन कर रही है, आखिर सीमा ने आग किन कारणों से लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला ने खुद को लगाई आग, अग्रोहा रेफर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के हांसी में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी अनुसार जगदीश कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय सीमा संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से जल गई। महिला को जलता देखकर आस पास के लोगों में अफरा-तफरी का मच गई।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौके पर पड़ोसियों एकत्र हो गए। आनन-फानन में महिला के शरीर में लगी आग को बुझाकर उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
सीमा के मामा के लड़के हर्षित ने बताया कि उनकी पहले रोहतक शादी हुईं थी, मगर पति का निधन हो गया था। उसके बाद हांसी की जगदीश कॉलोनी में हुई उनका भी निधन हो गया था। सीमा का पूरा परिवार जींद में रहता है। सीमा अपने घर में अकेली रहती थी। सीमा के परिजनों को जलने की सूचना दी। मगर अभी तक उनका परिवार नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की छानबीन कर रही है, आखिर सीमा ने आग किन कारणों से लगाई, इसकी जांच की जा रही है। वहीं डॉक्टर कामिंद मोंगा ने बताया कि डायल 112 की टीम द्वारा घायल अवस्था में महिला को नागरिक अस्पताल में लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।