{"_id":"572e427a4f1c1b71275ce03a","slug":"ved-prakash-was-killed-due-to-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते हुई वेदप्रकाश की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते हुई वेदप्रकाश की हत्या
bahaduragrah
Updated Sun, 08 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनपार क्षेत्र के शंकर गार्डन में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने और दो युवकों के गोली लगने से घायल होने के मामले की जांच के लिए पुलिस शनिवार को दिनभर इधर-उधर भटकती रही। इस मामले में पुलिस ने कई युवकों से पूछताछ करने के साथ ही वेदप्रकाश के परिजनों से भी पूछताछ की।
आपसी रंजिश के शिकार युवक के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को नागरिक अस्पताल में हुआ। मृतक पलवल जिला के गांव जरोली का रहने वाला था और काफी समय से बहादुरगढ़ में लाइनपार क्षेत्र के जौहरी नगर की टैंकर वाली गली में परिवार सहित रहता था। घटना से लाइनपार क्षेत्र में दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। मृतक के भाई सोनू यादव ने पुलिस को बताया कि तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा वेदप्रकाश था।
वह कुछ युवकों के साथ मिलकर ईंट-भट्ठे से संबंधित कार्य करता था।
उसके एक सहयोगी के परिजन लाइनपार में मकान बना रहे हैं। लगभग एक माह पहले उसका भाई वेदप्रकाश वहां गया तो धर्मेंद्र नाम के युवक से कहासुनी हो गई। तबसे धर्मेंद्र ने उससे रंजिश रखनी शुरू कर दी थी। सोनू का कहना है कि शुक्रवार रात धर्मेंद्र ने उसके भाई को राजीनामे के लिए स्टेशन के साथ लगते पार्क की तरफ बुलाया था। जब उसका भाई वेदप्रकाश अपने साथी अजय, देवेंद्र व सौरभ के साथ स्विफ्ट गाड़ी में बैठकर वहां पहुंचा तो बाइक पर सवार संदीप व सन्नी नाम के दो युवकों ने उस पर फायर कर दिए।
विज्ञापन
गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में दोने युवक संदीप और सन्नी को भी गोली लगने के मामले में जांच की जा रही है।
कई पहलुओं पर जांच जारी
वेदप्रकाश की हत्या के मामले में उसके भाई सोनू के बयान पर संदीप, सन्नी व धर्मेेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपियों संदीप व सन्नी को भी गोली लगने के मामले की जांच की जा रही है। वे भी घायल हुए हैं। उनके बयान मिलने के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट होगी।
-संदीप हुड्डा, थाना प्रभारी, लाइनपार, बहादुरगढ़।