फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two sisters died due to burning under suspicious circumstances in village Mohbatpur of Mandi Adampur

हिसार में हादसा: मोहब्बतपुर गांव में घर में सो रही दो सगी बहनों की जलने से मौत, मां गई थी मायके, पिता घर से लापता

Wed, 16 Mar 2022 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 12:54 PM IST
सार

बुधवार सुबह करीब तीन बजे कमरे में अचानक आग लग गई। खुशबू और शुभम ने शोर मचाया तो पास के मकान से उनका ताऊ पवन और पवन का लड़का राहुल बचाने के लिए आए। आग अधिक तेजी से फैली होने के कारण मोनिका और रिंकू को नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन
Two sisters died due to burning under suspicious circumstances in village Mohbatpur of Mandi Adampur
हादसे के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के मंडी आदमपुर खंड के गांव मोहब्बतपुर में बुधवार तड़के करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। इस दौरान सो रही दो सगी बहन मोनिका (19) और रिंकू (15) की जलने से मौत हो गई। शोर सुनकर पड़ोस में रह रहे मृतकों के ताऊ और उसके बेटे ने दो अन्य बच्चों को सकुशल बचा लिया।

विज्ञापन

 

सूचना के बाद आदमपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए। पुलिस आगजनी की घटना, हादसा है या कोई साजिश समेत अन्य पहलुओं के मद्देनजर जांच कर रही है। पुलिस को मौके से डीजल की खाली बोतल मिली है।

विज्ञापन

 

घटना के समय मृतक बहनों की मां मायके गई हुई थी, जबकि पिता छोटूराम हादसे के बाद से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मोहब्बतपुर निवासी छोटूराम खेतीबाड़ी करता है। उसके साथ वाले मकान में उसका दूसरा भाई पवन व तीसरा भाई पवन अपने परिवार के साथ रहता है। पवन की पत्नी और छोटूराम की पत्नी शकुंतला दोनों सगी बहनें हैं। यह दोनों सोमवार को अपने मायके राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव मंजाना में किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थीं।

 

मंगलवार रात छोटूराम की बेटी 19 वर्षीय मोनिका, 17 वर्षीय खुशबू, 15 साल की रिंकू, 13 साल का शुभम घर में अंदर कमरे में चारपाइयों पर सो रहे थे। उनके पिता छोटूराम बरामदे में सो रहे थे। बुधवार तड़के करीब तीन बजे कमरे में अचानक आग लग गई। इस दौरान खुशबू व शुभम ने शोर मचाया तो घर के साथ मकान में रह रहे उनका ताऊ पवन व उसका लड़का राहुल आए और दोनों को बाहर निकाला।
 

इसके बाद आग ज्यादा भड़ुक गई, जिसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई। राहुल ने पुलिस को बताया कि आग की घटना के समय छोटूराम घर पर नहीं था। एफएसएल टीम इंचार्ज डॉ. अजय व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से डीजल की एक खाली बोतल बरामद की है। 

हादसे के समय बिजली कट था
सूचना के बाद बिजली निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। बिजली निगम कर्मियों ने बताया कि मोहब्बतपुर में रात 12:30 से 4:30 बजे तक बिजली कट था। ऐसे में शार्ट सर्किट से आग की आशंका नहीं है। कमरे के अंदर गैस सिलिंडर भी नहीं था।

लड़कियों के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के पिता छोटूराम का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। घटना के बारे में अभी अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता। - नारायण चंद, डीएसपी, हिसार 



पुलिस ने लिए रात के खाने के सैंपल
पुलिस टीम ने मृतक के घर से मंगलवार रात के समय खाए गए खाने के सैंपल लिए हैं, ताकि पता चल सका कि रात के खाने में कोई नशीला पदार्थ तो नहीं मिलाया गया था। पुलिस ने जले हुए सामान के अलावा अन्य जरूरी तथ्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed