फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   toal plaza poll fall on bus

टोल प्लाजा का पोल बस में घुसा

Tue, 10 Nov 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
toal plaza poll fall on bus

नेशनल हाइवे नंबर 10 हिसार-दिल्ली रोड पर गांव रामायण पावर हाउस के सामने बन रहे टोल प्लाजा का पोल सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक निजी बस पर जा गिरा।

विज्ञापन


बस में बैठी सवारियों को इस हादसे में पांच छह लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होते होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोल प्लाजा पर बूम बैरियर लगाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे हांसी से हिसार की तरफ आ रही एक बस पर प्लाजा का पोल जा गिरा। पोल ने बस की कई सारी खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। नेशनल हाइवे पर तेजी से गुजर रहे अन्य वाहन की इसकी चपेट में आते आते बच गए। जानकारी के अनुसार जिस समय बस के साथ यह हादसा हुआ उस समय बस में करीब 45 से ज्यादा सवारी बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिड़कियां टूटने की जोरदार आवाज से बस में सवार महिला व बच्चे बुरी तरह से घबरा गए। बस में सवार लोगों ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा कि बस किसी दूसरे वाहन से टकरा गई है।


घटना के समय लोग गुस्सा हो गए। गुस्साई सवारियों ने बैरियर पर काम कर रहे कर्मचारियों के साथ काफी देर तक बहस की।

सवारियों ने पुलिस को बुलाने के लिए कहा। जिस पर कंडक्टर व ड्राइवर ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया। हादसे के बाद घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। काफी देर तक नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई।
गौरतलब है कि हिसार-दिल्ली नेशनल हाइवे को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है।

यह रोड बीओटी के आधार पर बनाई जा रही है। जिसमें निजी कंपनी हिसार से रोहतक के बीच दो जगह टोल वसूल करेगी। जिसमें एक टोल प्लाजा हिसार हांसी के बीच गांव रामायण के पास बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed