फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   To breake the window of car in hisar

टूटे दो गाड़ियों के शीशे, उड़ाया सामान

Sat, 05 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 05 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को फिर से दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनमें रखा सामान उड़ाने की वारदात हुई। सब्जी क्षेत्र में हुई इन दोनों वारदातों में चोर हालांकि कोई महंगा सामान नहीं ले जा पाए। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटनाएं बढ़ी है, उससे शहरवासी दहशत में हैं।

विज्ञापन


पुलिस वारदात के मामले तो दर्ज कर रही है, परंतु चोरों की गर्दन तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच रहे। पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में शुक्रवार को पहली वारदात डिजायर होटल के पास हुई। गांव गावड़ निवासी सुरेंद्र सिंह एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने गाड़ी यहां होटल के सामने एक खाली प्लॉट में खड़ी की थी।
विज्ञापन


चोर गाड़ी का शीशा तोड़कर इसमें रखा थैला चुरा ले गए। हालांकि इसमें गाड़ी के कागजों के अलावा कोई सामान नहीं था। दूसरी वारदात इसी क्षेत्र में गांव सातरोड़ कलां के सूरजमल के साथ घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियों की खरीद फरोख्त से जुड़े सूरजमल ने दोपहर को अपनी गाड़ी यहां एचडीएफसी बैंक की शाखा के बाहर खड़ी की थी। वह काम के लिए बैंक चला गया, कुछ देर बाद वापस आया तो गाड़ी की साइड का शीशा टूटा हुआ था। चोर इसमें रखे लैपटॉप का बैग उठा ले गए। इसमें कुछ आवश्यक कागजात थे।


चोरों ने बैग इसमें लेपटॉप समझकर उड़ाया था। दोनों ही मामलों में सब्जीमंडी चौकी पुलिस ने शिकायत लेकर कार्रवाई की है। दोनों ही वारदातों में चोरों के हाथ हालांकि इस बार न तो नकदी लगी और न ही कोई महंगा सामान, लेकिन गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चुराने वाले गिरोह की बढ़ती हरकतों ने पुलिस को जहां सकते में रखा है, वहीं आमजन भयभीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed