फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thieves entered house by climbing wall and stole goods in Hansi

Hisar: दीवार फांद घर में घुसे चोरों ने पहले फ्रिज से निकाला दूध, गर्म कर पीया... फिर इत्मीनान से की चोरी

Fri, 17 Nov 2023 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:03 AM IST
सार

सेक्टर 6 पी में रहने वाली साक्षी टुटेजा ने बताया कि उनकी मां बीमार हैं। वे अपनी मां की डायलिसिस कराने के लिए गए थे। घर के बाहर ताला लगा था। अंदर सभी दरवाजों पर ताला लगाने के बाद बाहर मेन गेट भी लॉक था। शुक्रवार सुबह जब घर आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।

विज्ञापन
Thieves entered house by climbing wall and stole goods in Hansi
हांसी में चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हांसी सेक्टर 6 में चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और लाखों का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने बेहद इत्मीनान से चोरी की। पहले उन्होंने फ्रिज से दूध निकालकर गर्म किया। फिर दूध पीया। इसके बाद चोरी की। जानकारी के बाद फोरेंसिक साइंस लैब की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी से फुटेज जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सेक्टर 6 पी में रहने वाली साक्षी टुटेजा ने बताया कि उनकी मां बीमार हैं। वे अपनी मां की डायलिसिस कराने के लिए गए थे। घर के बाहर ताला लगा था। अंदर सभी दरवाजों पर ताला लगाने के बाद बाहर मेन गेट भी लॉक था। शुक्रवार सुबह जब घर आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। ताला खोलकर अंदर गए तो अंदर के दरवाजों के भी ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। साक्षी टुटेजा ने बताया कि चोर सोने -चांदी के गहने, नकदी सहित अन्य सामान ले गए। हांसी में बुधवार को भी तीन स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई थी। पिछले कुछ दिनों से हांसी में चोरों का आतंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed