फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thief, thief in hisar, Model town,crime news, hisar

मां गई थी कॉलेज में बेटी का एडमिशन कराने, चोरों ने डेढ़ घंटे में खंगाला घर

Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thief, thief in hisar, Model town,crime news, hisar

चोरों ने दिनदहाड़े माडल टाउन के मकान नंबर 151 को निशाना बनाते हुए लाखों के आभूषण सहित हजारों की नकदी चुरा ली। पुलिस को दी शिकायत में आवास मालिक वजीर शर्मा ने बताया कि वह और उनका लड़का किसी कार्य के चलते अग्रोहा गए हुए थे, उनकी पत्नी-बेटी हिसार के कॉलेज में फॉर्म भरने के लिए गई हुई थीं।

विज्ञापन


इस दौरान चोरों ने बंद मकान का फायदा उठाते हुए आवास के मुख्य द्वार पर लगा ताला तोड़कर डेढ़ घंटे के अंदर घर खंगाल डाला। इस दौरान चोरों ने कमरे की अलमारी में रखी 15 हजार की नकदी, डेढ़ तोला सोना और एक किलो चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


वजीर ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी 11 बजे घर को लॉक कर हिसार के लिए रवाना हुए और करीब एक बजे वह और उनका बेटा वापस घर पर पहुंच गए। उन्होंने हैरानी जताई कि मंगलवार को दिन में केवल डेढ़ घंटे के लिए उनके आवास पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed