{"_id":"5766e9b64f1c1bd76711b699","slug":"thief-hisar-thief-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया था धार्मिक यात्रा पर, चोरों ने मकान में कर डाला हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया था धार्मिक यात्रा पर, चोरों ने मकान में कर डाला हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्तानी चौक एरिया में एक परिवार के सदस्य पंजाब के व्यास डेरे में दर्शनों के लिए गए थे। वे वापस लौटे तो घर से सोने के जेवर और 45 हजार की नकदी गायब मिली। मकान मालिक कुमार गौरव ने चोरीशुदा माल की कीमत पांच लाख रुपये बताई है। वारदात के समय घर सूना नहीं था, परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
मुल्तानी चौक एरिया के कुमार गौरव डोगरान मोहल्ला में लवली कैटर्स चलाते हैं। उन्होंने बताया कि तीन मंजिला मकान में वे तीन भाई और एक बहन परिवार समेत रहते हैं। वह, उनके भाई मुकेश और बहन पूनम समेत परिवार के 9 सदस्य 12 जून को दर्शनों के लिए डेरा व्यास में गए थे।
विज्ञापन
मकान में उनके बहनोई मुकेश मिगलानी और भाई अजय, अन्य परिजन थे। हम 14 जून को देर रात ट्रेन से लौटे और खाना खाकर सो गए। कुमार गौरव ने बताया कि वह 15 जून को अलमारी में टंगी जैकेट से नकदी निकालने लगे तो 45 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
दूसरी जेब चेक करने पर जेवर भी गायब मिले। उन्होंने बताया कि हमारी रिहाइश दूसरी मंजिल पर है। वे मेन दरवाजे को बंद कर गए थे। उसका लॉक खराब है। कोई दरवाजा खोलकर वारदात को अंजाम दे गया और फिर से दरवाजे बंद कर गया।
मकान मालिक ने बताया कि चोर 15 तोले सोने के जेवर और 45 हजार की नकदी चुरा ले गए। चोरीशुदा जेवरों की कीमत लगभग साढे़ चार लाख रुपये है। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुमार गौरव की पत्नी वंदना डाबर ने नगर परिषद के चुनाव में वार्ड नंबर तीन से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी।