फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   theft in three house in single night

एक रात में तीन घरों में चोरी

Sat, 21 Nov 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन

सर्दी शुरू होते ही चोर फिर सक्रिय हो गए हैं। चोरों ने दिन हो या रात बंद मकानों व दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। हर बार की तरह ठंड की शुरुआत होते ही चोरों का सीजन शुरू हो गया।

विज्ञापन


चोरों ने वीरवार रात को अलग अलग तीन स्थानों पर चोरी की वारदात की। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सभी मामलों में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वारदात एक
पहली वारदात मॉडल टाउन में हुई। मकान मालिक विवेक अग्रवाल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर रात को घर में घुस गए। चोरों ने अलमारियों के लॉकर तोड़कर हजारों रुपये कैश व घर से इनवर्टर बैटरी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात दो
दूसरी वारदात गांव कैमरी में हुई। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी व गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।

मामले की शिकायत मकान मालकिन सुनीता ने पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वारदात तीन
तीसरी वारदात कैंट क्षेत्र में हुई। मकान मालिक डॉ. संजय मुंजाल ने मामले की शिकायत कैंट चौकी पुलिस को दी है। शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि चोरों ने घर से कीमती सामान, गैस सिलेंडर, पानी वाली मोटर सहित कई अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रेकी कर देते हैं वारदात को अंजाम
बंद मकानों की रैकी कर चोर वारदात को अंजाम देंते हैं। सर्द रात में चोरी की वारदात करना उनके लिए आसान है। ठंड में लोग घरों के अंदर सो जाते हैं।

बंद मकानों को निशाना बनाने वाले चोर आसानी से वारदात कर फरार हो जाते हैं। पहले ये गलियों में घूमकर देखते हैं कि कौन सा मकान आसान निशान हो सकता है। फिर वारदात को अंजाम दे डालते हैं।

ये बरतें सावधानियां
- बाहर जाते वक्त किसी अनजान को इसके बारे में न बताएं।
- घर को सूना छोड़कर न जाएं।
- बाहर जाना हो तो गहने नगदी बैंक लॉकर में रखें या फिर ऐसी जगह छिपाएं जहां चोरों के हाथ न लग सके।
- आजकल बाहर जाते समय सोशल साइट पर अपनी सेल्फी या फोटो लोग अपडेट कर देते हैं हाईटेक अपराधी इसकी सूचना कलेक्ट कर भी पीछे से वारदात कर देते हैं इससे भी जरूर बचना चाहिए।


मामले की शिकायत मिली है। केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आम लोगों से अपील है कि अपना मकान सूना न छोड़ें। घर से बाहर जाते समय अपने किसी खास व्यक्ति को घर जरूर छोड़कर जाएं।
- सुशील कुमार एएसआई कैंट चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed