फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Theft in Four houses of village gawad of hisar

Hisar News: गांव गावड़ के चार घरों में एक ही रात में चोरी, 41 तोले सोना और एक किलो चांदी समेत साढ़े पांच लाख रुपये ले गए चोर

Fri, 03 Jun 2022 02:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Jun 2022 02:24 PM IST
सार

सरपंच गुणपाल ने बताया कि एक साथ चार घरों में चोरी की घटना हुई है। इनमें से दो लोगों के घर पास-पास हैं और दो के अलग जगह पास-पास है। उन्होंने मांग की कि पुलिस जल्द चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा करे और ग्रामीण क्षेत्र में गश्त बढ़ाए।

विज्ञापन
Theft in Four houses of village gawad of hisar
हिसार के गांव गावड़ में चार घरों में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार के गांव गावड़ में एक ही रात में कुछ घंटों में चोर लाखों रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया और सभी घरों से कुल 41 तोले सोना, एक किलो चांदी और साढ़े पांच लाख रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गावड़ निवासी रामप्रसाद ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। बेटी रात 11 बजे तक पढ़ाई करके लाइट बंद करके सो गई। हम सभी बाहर सोए हुए थे। सुबह साढ़े चार बजे जब मैं उठा तो देखा अलमारी का लॉक कटर से काटा हुआ था और अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से चोरों ने 22 तोले सोना और साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर लिए थे। 
विज्ञापन


वहीं सुरेश ने बताया कि चोरों ने इस घटना को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया है। उसके घर से 12 तोले सोना और 50 हजार रुपये नगद चोरी किए गए हैं। राजेश ने बताया कि हम घर में चार सदस्य हैं। सुबह जब उठे तो घर में सारा सामान बिखरा हुआ था और सात तोले सोना और एक किलो चांदी चोरी हो चुकी थी। रमेश ने बताया कि घर में चोरों के हाथ सोना चांदी नहीं लगी उन्होंने घर से 50 हजार की नगदी चुरा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गावड़ निवासी रामप्रसाद, राजेश, सुरेश और रमेश ने चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच कर रही है। बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed