फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Theft in closed house in hisar

Hisar: बेटी से मिलने बंगलुरू गया था परिवार, घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी

Fri, 24 Jun 2022 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 12:53 PM IST
सार

पुलिस को दी गई शिकायत में अजनी कुमार ने बताया कि 21 जून को वह पत्नी माया देवी के साथ बंगलुरू में रहने वाली बेटी के पास गए थे। जाने से पहले अच्छे से दरवाजों को बंद और उन पर ताला लगा कर गए थे।

विज्ञापन
Theft in closed house in hisar
चोरी

विस्तार

हिसार के जवाहर नगर स्थित एक बंद आवास में चोरी की वारदात हो गई। चोर दरवाजों पर लगे ताले को तोड़ कर अंदर घुसे और आराम से चोरी की। अलमारी के अंदर रखे तीन लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पता चलने पर आवास के मालिक अजनी कुमार सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी

पुलिस को दी गई शिकायत में अजनी कुमार ने बताया कि 21 जून को वह पत्नी माया देवी के साथ बंगलुरू में रहने वाली बेटी के पास गए थे। जाने से पहले अच्छे से दरवाजों को बंद और उन पर ताला लगा कर गए थे। 23 जून की सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि दरवाजे पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ है। पता चलने पर घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए थे। कमरों के अंदर रखा हुआ सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और संदूक के ताले टूटे हुए थे।

विज्ञापन

ये सामान चोरी हुआ

अजनी कुमार के अनुसार चोर उनके घर से करीब 3 लाख रुपये की नकदी, सोने के दो हार 6 तोले के, कानों के 5-6 जोड़ी टॉप्स, सोने की 10 ग्राम की एक नथ, पांच सिक्के चांदी और पांच सिक्के सोने के और 20 ग्राम की सोने की चार अंगूठियां चोरी कर ले गए हैं। मामले की जांच कर रहे एचसी नरेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed