{"_id":"dac1794c2d6479f0e62c7afb3286e33b","slug":"taxi-driver-murder-at-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी ड्राइवर की गला काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी ड्राइवर की गला काटकर हत्या
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी ड्राइवर राजू की बदमाशों ने बीती रात तेजधार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इंद्रा कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय राजू का शव शुक्रवार सुबह डबल फाटक के नजदीक पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना पर डीएसपी जयपाल सिंह तथा शहर थाना प्रभारी प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के भाई गुरमीत की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इंद्रा कॉलोनी निवासी गुरमीत ने बताया कि उसका भाई राजू अविवाहित था। वह टैक्सी चलाने का काम करता था। वीरवार सुबह करीब आठ बजे वह इंडिका गाड़ी लेकर फव्वारा चौक स्थित टैक्सी स्टैंड पर गया था।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर आने के लिए स्टैंड से निकला, लेकिन घर आने की बजाए वह डबल फाटक के पास चला गया।
कयास लगाए जा रहे हैं कि डबल फाटक पर गाड़ी खड़ी करने के बाद वह किसी युवक के साथ शराब पीने के लिए बैठ गया। शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया होगा, जिसमें किसी हमलावर ने राजू पर तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव के ऊपर एक बोरी से बनी पल्ली ढक दी। सुबह जब लोगों ने शव के पास कुत्तों को देखा तो सोचा कि किसी पशु का शव होगा।
शव को कुत्तों ने नोंच रखा था। बाद में लोगों ने पास जाकर देखा तो पता लगा कि किसी ने हत्या कर शव को फेंक रखा था।
लोगों ने सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव के पास पानी की बोतल और अंडे भी पड़े हुए मिले है।
इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने कहा कि टैक्सी चालक राजू के मर्डर मामले में हर पहलू पर जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शराब पीने के बाद विवाद की बात सामने आई है।
जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतक राजू ने नशे का सेवन कर रखा था। गले की नसों के कट जाने से खून का तेज बहाव हुआ, जिस कारण राजू की मौत हो गई।