फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Syber crime with debit card

दिल्ली से डेबिट कार्ड क्लोन बनाकर हिसार में की शॉपिंग

Sat, 07 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 07 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Syber crime with debit card

एटीएम डेबिट कार्ड सेफ नहीं है। बड़े शहरों की तरह अब हिसार में भी साइबर क्राइम के मामले बढ़ने लगे हैं। सेना के जवानों के खातों से डेबिट कार्ड क्लोन तैयार करने वाला मामला अभी पुलिस सुलझा ही नहीं पाई है कि शनिवार को दिल्ली के नजफगढ़ थाने की पुलिस एक और क्लोनिंग के मामले में जांच करने के लिए हिसार पहुंच गई।

विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित सैनी स्वीट्स के पास उन्होंने एक ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम मालिकों से पूछताछ की है। उन्होंने शोरूम के नजदीक स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी से फुटेज भी निकलवाई है।
विज्ञापन


हिसार व हांसी में ब्रांडेड कपड़े खरीदकर ले गया साइबर अपराधी
नजफगढ़ पुलिस टीम इंचार्ज सूरजमल ने बताया कि नजफगढ़ के एक बिजनेसमैन के क्लोनिंग के जरिए ढाई लाख रुपये निकाल लिए गए।

खाताधारक को इसके बारे में 30 अक्तूबर को पता चला। उन्होंने थाने में शिकायत दी। दिल्ली के एक एटीएम से उस अपराधी की पुलिस को फोटो भी मिली है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि हांसी में भी किसी शोरूम से उसने खरीद की है। अर्बन इस्टेट स्थित दिल्ली रोड शोरूम से उसने 30 अक्तूबर को शाम करीब 7 बजे के आसपास 83 सौ रुपये की शॉपिंग की। उसने शोरूम पर क्लोनिंग से तैयार किया गया डेबिट कार्ड स्वैप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज में दिखा हूबहू कपड़े व जूते पहना युवक, शक्ल नहीं दिखाई दी
पुलिस ने शोरूम के पड़ोस की दुकान से जो फुटेज निकली है वह दिल्ली एटीएम से निकलवाई गई फुटेज से कुछ मिल रही है। पुलिस को यही व्यक्ति संदिग्ध नजर आ रहा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों फुटेज के मिलान में दिख रहा है कि युवक ने हूबहू कपड़े व जूते पहने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed