फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   swindle by ATM card

एटीएम कार्ड बदल 30 हजार की ठगी

Sun, 10 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sun, 10 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
swindle by ATM card

एटीएम केबिन में कार्ड बदलकर चूना लगाने का एक और मामला सामने आया है। यह वारदात आजाद नगर क्षेत्र में हुई, जिसमें दो युवकों ने कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये निकालकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आजाद नगर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एवं डीएन कॉलेज में बैचलर डिग्री के छात्र विकास ने बताया कि वह बुधवार शाम सवा पांच बजे क्षेत्र में ही स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गया था। उसने दस-दस हजार करके दो बार रुपये निकाल लिये।
विज्ञापन


इस बीच एटीएम केबिन में दो युवक पीछे आकर खड़े हो गए। उसने आशंका जताई है कि उन युवकों ने उनका पासवर्ड पिन नंबर देख लिया। छात्र ने बताया कि युवकों ने खुद का एटीएम कार्ड नहीं चलने की बात कहकर उससे एटीएम कार्ड मांगा। उसने अपना एटीएम कार्ड उन्हें दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि जब वह निकाले गए बीस हजार रुपये का नोट गिन रहा था तो युवकों ने अपने खराब एटीएम कार्ड से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और तुरंत मौके से निकल गए। दो घंटे बाद मोबाइल नंबर पर पैसा निकलने के दो एसएमएस आए।


एक बार 5 हजार रुपये निकलने और दूसरी बार 25 हजार रुपये निकलने का एसएमएस आया। तब उसे शक हुआ और एटीएम में जाकर उनके पास रखे एटीएम कार्ड को प्रोसेस किया तो पता चला कि उसका एटीएम कार्ड बदला गया है। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed