{"_id":"631a3343a07bbc56d722ba9d","slug":"sudhir-and-sukhvindra-remand-extended-by-two-days-in-sonali-phogat-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: सुधीर और सुखविंद्र का रिमांड दो दिन बढ़ा, कर्लीज क्लब पर चलेगा एनजीटी का बुलडोजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonali Phogat: सुधीर और सुखविंद्र का रिमांड दो दिन बढ़ा, कर्लीज क्लब पर चलेगा एनजीटी का बुलडोजर
Thu, 08 Sep 2022 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:54 PM IST
सार
गोवा पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है कि सोनाली की मौत के पीछे की असली वजह क्या है। गोवा पुलिस की एक टीम हरियाणा में सोनाली और सुधीर की प्रॉपर्टी और बैंक डिटेल लेकर गई थी।
विज्ञापन
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को दो दिन के रिमांड के बाद गुरुवार को मासूपा अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर गोवा पुलिस ने दोबारा से दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
गोवा पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। हरियाणा से मिले दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट अदालत में पेश कर दी जाएगी। वहीं, जिस क्लब में सोनाली फोगाट को ड्रग दी गई थी उस पर कभी भी एनजीटी का बुलडोजर चल सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Bahadugarh: बहादुरगढ़ पुलिस ने अलीगढ़ में पकड़ी अवैध हथियार फैक्टरी, एक गिरफ्तारी से यूं खुला राज
विज्ञापन
गोवा पुलिस ने अदालत में कहा कि हरियाणा और नोएडा से मिले दस्तावेजों की जांच जारी है। हालांकि गोवा पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है कि सोनाली की मौत के पीछे की असली वजह क्या है। गोवा पुलिस की एक टीम हरियाणा में सोनाली और सुधीर की प्रॉपर्टी और बैंक डिटेल लेकर गई थी।
यह भी पढ़ें : Government Job: चंडीगढ़ में शिक्षकों की निकली भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और पदों की संख्या
कर्लीज क्लब एडविन की बहन के नाम पर
गोवा पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस क्लब में सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग दी थी वह क्लब एडविन नहीं बल्कि उनकी बहन लिनेट के नाम पर है। एडविन रूटीन में क्लब को संभालता था। गोवा पुलिस की जांच लिनेट तक पहुंच सकती है। एडविन के वकील राजू का कहना है कि लिनेट ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
जानकारी के अनुसार जिस क्लब में भाजपा नेता सोनाली फोगाट को सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने ड्रग दी थी। इस मामले में अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने इसे गिराने के आदेश जारी कर दिए हैं। एनजीटी के इस फैसले के कोरम में जस्टिम आदर्श गोयल, जस्टिस सुधीर अग्रवाल, जस्टिस दिनेश कुमार, प्रोफेसर ए. सेंथिल विल एवं डॉ. विजय कुलकर्णी शामिल रहे। बता दें कि क्लब संचालक एडविन को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बुधवार को अदालत ने आरोपी को सशर्त जमानत दी थी।