फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student suicide at hisar

दोस्त के साथ पी बीयर, थोड़ी नाराजगी हुई और छात्र फंदे पर झूल गया

Fri, 12 Feb 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Student suicide at hisar

जवाहर नगर स्थित एक पीजी में एक बीएससी सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हरविंद्र ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। स्टूडेंट भिवानी जिले के गांव श्यामकलां का रहने वाला है। वह राजकीय रोड स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ता था। मृतक स्टूडेंट ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। हालांकि इसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। किसी को मौत का जिम्मेवार नहीं ठहराया गया है।

विज्ञापन

मगर सुसाइड नोट में उसने अपने दोस्त नवदीप और उसके बीच किसी तीसरे स्टूडेंट के आ जाने से दोस्ती में दरार का जिक्र किया है। परिजनों ने इसे सुसाइड नहीं बल्कि हत्या करार दिया है। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की दोस्तों ने हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है।

विज्ञापन

दोस्त बोला - नाराजगी के चलते लगाया फंदा

मृतक हरविंद्र के दोस्त एवं रूम मेट नवदीप ने कहा कि दोनों ने रात को एक-एक बीयर रूम में बैठकर पी थी। बीयर पीते समय हरविंद्र ने कहा कि तुम मेरा ख्याल नहीं रखते। उसने कहा कि जब वह बीमार था तो नवदीप तुमने मेरी केयर नहीं की। मुझे दूध तक गर्म करके नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवदीप ने मजाक में उसे कहा कि मैं क्या तुम्हारी मां हूं। इसी बात पर वह नाराज हो गया। हरविंद्र की नाराजगी पर नवदीप रात को ही रूम से अपने किसी तीसरे साथी के पास कुछ ही दूरी स्थित रूम पर चला गया। हालांकि दोस्त को मनाने के लिए हरविंद्र उसे रूम पर लेने के लिए भी गया, मगर नवदीप नहीं आया। पीजी में वापस आकर उसने चद्दर (लोई) से फंदा बनाया और पंखे के हुक से लटक गया।


अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने हरविंद्र के पिता राजेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पीएलए चौकी के एएसआई सुरेश कुुमार ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है मामले की अभी जांच की जा रही है। पुलिस ने धारा 306 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed