फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonali murder case: Bail plea of accused Sukhwinder will be debated again today

सोनाली हत्याकांड: आरोपी सुखविंदर की जमानत याचिका पर आज फिर होगी बहस

Wed, 03 May 2023 02:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 02:22 AM IST
सार

सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Sonali murder case: Bail plea of accused Sukhwinder will be debated again today
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड प्रकरण में मंगलवार को गोवा की अदालत में हत्या के आरोपी सुखविंदर की जमानत याचिका पर बहस शुरू हुई। दोनों पक्षों के वकीलों के बीच काफी देर तक बहस हुई, लेकिन बहस पूरी न हुई। सीबीआई के अधिकारियों, सरकारी अधिवक्ता और आरोपी पक्ष के वकील के बीच सवाल जवाब हुए।

विज्ञापन


बुधवार को अदालत में जमानत याचिका पर फिर से दोनों पक्षों के बीच बहस होगी। बता दे कि ड्रग्स मामले में सुखविंदर को जमानत मिल चुकी है। आरोपी सुधीर सांगवान की तरफ से अभी तक जमानत याचिका नहीं लगाई गई है। पिछली सुनवाई 27 अप्रैल को हुई थी। अदालत में हत्या और एनडीपीएस के अलग-अलग दो मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में गोवा पुलिस के बाद सीबीआई 22 नवंबर 2022 को आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के खिलाफ चालान पेश किया था, जिसमें 104 गवाह बनाए हैं। चार्जशीट पेश करने के बाद सुखविंदर ने अपने अधिवक्ता सुखवंत के माध्यम से जमानत याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई 16 फरवरी को हुई थी। अधिवक्ता सुखवंत ने बताया कि अदालत में सोनाली फोगाट के परिवार की तरफ से वकील पेश हुए थे। उन्हाेंने अदालत से दस दिन का समय मांगा है। अगली सुनवाई अब 27 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में हुई थी मौत
सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या कर दी। सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद गोवा पहुंचे उसके भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे।


सोनाली की मौत के बाद रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए जिनमें सुधीर सांगवान सोनाली को बोतल के जरिये कुछ पिलाता नजर आया और उसके बाद ही सोनाली की तबीयत बिगड़ गई थी। इससे पूर्व सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की भी करीब साढ़े पांच साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed