{"_id":"56d9cb6c4f1c1bb4048b48f7","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-bank-robery-lcd-theft-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ा, तीन एलसीडी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ा, तीन एलसीडी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुरगांवाली के गुरुद्वारे में स्थित हरियाणा ग्रामीण बैंक का वीरवार रात ताला तोड़कर चोर तीन एलसीडी ले गए। चोरों ने बैंक की तिजोरी तोड़ने का भी प्रयास किया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों की संख्या तीन थी और तीनों ही नकाबपेाश थे। सूचना पाकर रोड़ी पुलिस, सीआईए सिरसा व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार हरियाणा ग्रामीण बैंक का चौकीदार गुरप्यार सिंह वीरवार सांय को बैंक को बंद करके घर चला गया। कर्मचारियों ने बताया कि बैंक की चाबियां मैनेजर व सेवादार के पास होती हैं। शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो बैंक का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी तुरंत बैंक मैनेजर संतोख सिंह को दी।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी जिस पर रोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रोड़ी पुलिस, सीआईए सिरसा व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट व सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज कब्जे में लेकर अन्य महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए।
विज्ञापन
रात 12 बजे घुसे तीन चोर
रोड़ी थाना प्रभारी संता सिंह व सीआईए के जंगीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी से मिली फुटेज के अनुसार चोरों की संख्या तीन है। उक्त चोर रात्रि करीब 12 बजे बैंक में चोरी के इरादे से घुसे।
चोरों ने तिजोरी वाले कमरे में लगे कैमरे पर कपड़ा डाल दिया और तिजोरी को तोड़ने का प्रयास केया। चोर जाते-जाते बैंक में रखी तीन एलसीडी चुरा कर ले गए। जांच का कार्य शुरू कर दिया है और शीघ्र ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।