{"_id":"5768455a4f1c1b9960b48706","slug":"shoot-shoot-in-hisar-woman-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रही महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में काम कर रही महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
महिला को मारी गोली
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव में एक दलित महिला जब खेत में काम कर रही थी तो एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। इस पर महिला ने आरोपी पर दराती चला खुद को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपी युवक ने महिला पर पिस्तौल से दो गोलियां चलाईं, जिससे महिला के सीने पर लगीं।
विज्ञापन
बाद में महिला को अग्रोहा खानपुर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर दोनों गोलियां बाहर निकालीं। अब महिला की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
40 वर्षीय महिला गांव के ही किसान के खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। गांव का ही युवक प्रदीप कुमार मोटरसाइकिल पर महिला के पास खेत में पहुंचा। उसके साथ अश्लील बातें और छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध करने के बावजूद आरोपी बाज नहीं आया और उसने महिला को जबरदस्ती पकड़ लिया।
विज्ञापन
महिला ने दराती से वार कर अपने आपको उसके चंगुल से छुड़ाया। इतने में ही आरोपी प्रदीप ने एक पिस्तौल निकाली। उसने महिला की छाती और कंधे में दो गोलियां चला दीं और मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर पास के ही खेत में काम कर रही अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को उसके घर पहुंचाया। महिला के परिजन उसको हिसार के सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे। महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान पर कोथ कलां निवासी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
महिला के बयान पर कोथ कलां निवासी प्रदीप के खिलाफ हत्या प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
रणबीर सिंह, चौकी प्रभारी मिर्चपुर रणबीर सिंह, चौकी प्रभारी मिर्चपुर
मेडिकल के सर्जरी विभाग की चिकित्सकों की टीम ने महिला के शरीर से ऑपरेशन के दौरान दो गालियां निकाली हैं। अब महिला की हालत खतरे से बाहर है।
डा. राकेश शर्मा, सीएमओ अग्रोहा मेडिकल कॉलेज