{"_id":"6e77ea681a29311eb15f8b270c5cd0d2","slug":"robbers-looted-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 लाख से भरी एसबीईआई की एटीएम उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
29 लाख से भरी एसबीईआई की एटीएम उखाड़ ले गए चोर
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 16-17 में रविवार रात बदमाश सिविल लाइन रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम उखाड़ कर ले गए। एटीएम में 29.15 लाख रुपए थे। पुलिस को वारदात का सुबह पता चला। एक दिन पहले ही पुलिस ने बैंक प्रबंधकों की मीटिंग लेकर उन्हें एटीएम पर गार्ड रखने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
इस एटीएम में रात के समय गार्ड की तैनाती नहीं थी। इस लापरवाही के चलते डीएसपी भगवान दास ने सिविल लाइन एसएचओ कृष्ण कुमार को खूब लताड़ा। उच्चाधिकारियों ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर 16-17 में सिविल लाइन थाना रोड पर एसबीआई की एटीएम है। इसमें शनिवार को 35 लाख रुपये की नगदी जमा की गई थी। रात को एटीम का शटर लॉक था। बदमाशों ने पहले शटर का लॉक तोड़ा और फिर ग्लास डोर तोड़ डाला।
विज्ञापन
एटीएम केबिन में घुसते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद चोरों ने एटीएम की स्क्रीन उखाड़ी, लेकिन वे कैश बॉक्स डैमेज नहीं कर पाए। ऐसे में उन्होंने लोहे का एक एंगल बेल डालकर एटीएम को उखाड़ा और एक वाहन में रखकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।