{"_id":"632b47ab9d5a253dee4856c5","slug":"rajasthan-police-reached-hisar-to-collect-information-about-deepti-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर संदीप बिश्नोई हत्याकांड: दीप्ति गैंग की जानकारी जुटाने हिसार पहुंची राजस्थान पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गैंगस्टर संदीप बिश्नोई हत्याकांड: दीप्ति गैंग की जानकारी जुटाने हिसार पहुंची राजस्थान पुलिस
Wed, 21 Sep 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:49 PM IST
सार
राजसमंद से राजस्थान पुलिस ने नाका तोड़ काली स्कॉर्पियो में सवार पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गैंगस्टर संदीप बिश्नोई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर की अदालत में बाहर गैंगस्टर संदीप बिश्नोई उर्फ सेठी की हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस की दस टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं। राजस्थान की एक टीम दो दिन से हरियाणा के हिसार सदर थाना में डेरा डाले हुए है। टीम ने हिसार पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई है, जिसमें हत्या करने वालों के चेहरे हैं। इस दौरान राजस्थान पुलिस ने दीप्ति गैंग की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
नागौर के डीएसपी गोमनाराम अपनी टीम के साथ हिसार के सदर थाना पहुंचे। यहां थाना प्रभारी मनदीप कुमार से टीम ने मंगाली गांव के अनिल छोटिया और सीसवाला के दीपक उर्फ दीप्ति के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम आजाद नगर थाने पहुंची और जरूरी रिकॉर्ड हासिल किया।
विज्ञापन
पुलिस ने फायर कर गाड़ी की पंक्चर, हिसार के पांच युवक काबू
राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजसमंद पुलिस को भीलवाड़ा से जानकारी मिली थी कि नागौर हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी काले रंग की हरियाणा पासिंग स्कॉर्पियो में सवार होकर निकले हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की। रात को टोल नाके के पास नाकाबंदी तोड़कर संदिग्धों की गाड़ी जैसे ही निकली तो पुलिस ने गाड़ी के टायरों को फायर कर पंक्चर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हिसार के राहुल, संदीप, कल्याण सिंह, दीपांशु और सोहेल को हिरासत में लेकर नागौर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन