{"_id":"648d81bb3b2cff3c690862d5","slug":"portal-run-on-first-day-for-admission-in-hisar-hau-server-stalled-for-ten-days-june-26-is-last-date-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हिसार एचएयू में दाखिले के लिए पहले दिन चला पोर्टल, दस दिन से ठप सर्वर, 26 जून अंतिम तिथि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: हिसार एचएयू में दाखिले के लिए पहले दिन चला पोर्टल, दस दिन से ठप सर्वर, 26 जून अंतिम तिथि
Sat, 17 Jun 2023 03:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 17 Jun 2023 03:19 PM IST
सार
एचएयू विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में छह वर्षीय और चार वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर सहित विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए छह जून से पोर्टल को शुरू किया गया था। पोर्टल शुरू होने के बाद सात जून को सही चला उसके बाद से आज तक पोर्टल से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे है। तय शेड्यूल में आवेदन न होने के कारण विद्यार्थी असमंजस में है।
विज्ञापन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दाखिला लेने का सर्वर पिछले दस दिनों से मेंटेनन्स पर है। यह सर्वर विश्वविद्यालय द्वारा दाखिला सुचना जारी होने के पश्चात अपडेट पर डाला गया है। वेबसाइट पर कहीं भी सुचना नहीं है कि सर्वर कब तक ठीक हो जायेगा। दाखिला लेने के लिए पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून निर्धारित की हुई है।
विज्ञापन
आवेदन न होने के कारण विद्यार्थी असमंजस में
गौरतलब है कि एचएयू विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में छह वर्षीय और चार वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर सहित विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए छह जून से पोर्टल को शुरू किया गया था। पोर्टल शुरू होने के बाद सात जून को सही चला उसके बाद से आज तक पोर्टल से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे है। तय शेड्यूल में आवेदन न होने के कारण विद्यार्थी असमंजस में है।
विज्ञापन
26 जून अंतिम तिथि निर्धारित
डिजिटल इंडिया के दौर में विभागीय वेबसाइट दस दस दिन तक अपडेट न होने के कारण आवेदन करने में दिक्क़ते आ रही है। दस दिन तक पोर्टल को सुचारु नहीं किया गया है वही दाखिले के एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी नजदीक आती जा रही है। ऑनलाइन आवेदन के लिए 26 जून अंतिम तिथि निर्धारित की हुई है।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां
एचएयू एडमिशन आनलाइन आवेदन शुरू 6 जून 2023
एचएयू एडमिशन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून
एचएयू आवेदन फार्म में करेक्शन 22 जून से 27 जून जुलाई तक होगी।