{"_id":"685548bcdfa34c95250bfb9b","slug":"police-asi-arrested-taking-bribe-of-rs-15000-in-hisar-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी पर लगा दाग: हरियाणा पुलिस का एएसआई थाने में ले रहा था रिश्वत, ACB की टीम ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खाकी पर लगा दाग: हरियाणा पुलिस का एएसआई थाने में ले रहा था रिश्वत, ACB की टीम ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर
Fri, 20 Jun 2025 05:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 20 Jun 2025 05:10 PM IST
सार
हरियाणा पुलिस के एएसआई को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई को थाना सिविल लाइन से रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
हिसार सिविल लाइन थाना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के हिसार में घूसखोर पुलिस वाला पकड़ा गया है। सिविल लाइन थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक रामनिवास को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया है। एएसआई रामनिवास ने केस खारिज करने के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने एएसआई को सिविल लाइन थाने में पहुंच कर 15 हजार रुपये थमाए तो एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र निवासी बलवान व देवेंद्र का हिसार में एक व्यक्ति के साथ करीब एक लाख 30 हजार रुपये का लेनदेन था। जिसमें हिसार निवासी व्यक्ति ने देवेंद्र पर वर्ष 2023 में सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया। बाद में इस मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो गया। केस दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने शपथ पत्र दे दिया कि उनका समझौता हो गया है।
विज्ञापन
शिकायकर्ता देवेंद्र ने बताया कि जब इस मामले में केस को खारिज कराने के लिए सिविल थाने में जांच अधिकारी से मिले। इस पर जांच अधिकारी एएसआई ने उनसे एक लाख रुपये मांगे। इस पर दोनों पक्षों में 30 हजार रुपये में सहमति बनी। देवेंद्र ने इस मामले में एसीबी को शिकायत दी। विजिलेंस ने एक टीम का गठन किया। टीम ने देवेंद्र को 15 हजार रुपये की रकम दी। देवेंद्र ने एसीबी की ओर से दिए गए 15 हजार रुपये के नोट सिविल लाइन थाने में जाकर एएसआई रामनिवास को थमा दिए। जब एएसआई रामनिवास रुपयों को गिनने लगा तो एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन