{"_id":"58e1542f4f1c1b4a3e5b4ab0","slug":"old-lady-beaten-case-on-three-members-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी मां को सताने पर बेटा, बहू और साला गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बूढ़ी मां को सताने पर बेटा, बहू और साला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढ़े मां-बाप को परेशान किया तो आपके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। नारनौंद पुलिस ने बूढ़ी मां को सताने वाले और मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उनमें बुजुर्ग महिला का बेटा, बहू और बेटे का साला शामिल हैं।
विज्ञापन
नारनौंद थाना पुलिस ने बताया कि राजथल निवासी सीनियर सिटीजन दर्शना ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि उसका बेटा और बहू उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे सताते हैं। महिला का कहना था कि वह अपने बेटे और बहू से अलग रहती है।
विज्ञापन
बेटे कुलदीप, बहू सुरेशो और बेटे का साला गांव धनौरी निवासी रोहताश ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहताश, कुलदीप, सुरेशो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन