फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Night domination of IG in hisar, hindi news, Hisar

कंट्रोल रेंज ग्रुप से आइजी ने किया रात को अलर्ट तीन गैंग पकड़े

Sun, 08 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 08 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Night domination of IG in hisar, hindi news, Hisar
कंट्रोल रेंज ग्रुप से आइजी ने किया रात को अलर्ट तीन गैंग पकड़े - फोटो : bureau

आईजी हिसार रेंज ओपी सिंह ने कंट्रोल ग्रुप से शुक्रवार रात को अलर्ट जारी कर तीन गैंग पकड़ में आई है। गैंग में शामिल इन युवकों से कई वारदात सॉल्व हुई है। आइजी रात 3 बजे तक हिसार से सिरसा तक गश्त पर थे।

विज्ञापन


उन्होंने इस बीच सभी नाके  व थाने चौकी चेक किए। पांचों जिलों के एसएपी व पुलिस बल रात को सड़कों पर था। क्राइम को रोकने के लिए आइजी ने पांचों जिलों का रेंज कंट्रोल ग्रुप बनाया है। जिसमें सभी जिला के एसपी, डीएसपी व अन्य स्टाफ है।
विज्ञापन


पहली वारदात
पुलिस गश्त में मद्रास गैंग पकड़ा गया। फतेहाबाद जिला में यह गैंग बड़ा सक्रिय था। जिसने हाल ही में एक गाड़ी का शीशा तोड़कर एक लाख रुपये की नगदी उड़ाई थी। पुलिस ने रात को ही अलर्ट जारी होने के बाद इस गैंग को पकड़ा था। कंट्रोल ग्रुप में आइजी ओपी सिंह इस मामले की मॉनीटिरिंग कर रहे थे। आगे से आगे अपडेट होती रही पुलिस गैंग के पीछे लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वारदात
दूसरी वारदात फतेहाबाद एरिया से ही फारच्यूनर गाड़ी छीनी थी। इस मामले में जींद व सोनीपत पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया गया। जींद सीआईए टू ने इस गैंग को भी पकड़ लिया। कंट्रोल ग्रुप में अलर्ट जारी होने के बाद इस मामले में कामयाबी मिली।

तीसरी वारदात
तीसरी वारदात सिरसा कोर्ट में हुई चोरी के मामले में सफलता मिली। सिरसा पुलिस आइजी की गश्त के दौरात मुश्तैद हो गई। पुलिस ने कोर्ट कांप्लेक्स में चोरी करने वाले आरोपियों को दबोच लिया।

हिसार सहित कई जिलों की वारदात कबूली
आइजी ने बताया है कि 16 फरवरी को ये गैंग हिसार स्थित एक कार से शीशा तोड़कर 70 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए थे। हिसके अलावा हरियाणा के  विभिन्न जिलों, झज्जर, भिवानी, जीन्द, नरवाना, रोहतक, सोनीपत,  पानीपत, करनाल, फरीदाबाद, रेवाड़ी तथा दिल्ली व अन्य राज्यों में गाड़ियों के  शीशे तोड़कर या मोटरसाईकिल/स्कूटर की डिग्गीयां तोड़कर कैश चुराने की अनेक  घटनाओं को अन्जाम दिया है।



यूं तोड़ते हैं शीशा
आइजी पीआरओ दिनेश ने बताया कि गुलेल से लोहे की गोली या सुआ नूमा पंच से  शीशा तोडकर अथवा डिग्गी तोडकर वाहनों के कैश व कीमती सामान चोरी करते हैं।

आईजी ने रात को कंट्रोल ग्रुप पर डाला पुलिस को संदेश
पुलिस का काम इलाके की संभाल करना है। हमें यह देखने का हक नहीं कि दिन है या रात, धूप है या छांव। छिप कर वार करने वालों से हम निपट सकते हैं। मेरे लिए डीएसपी का रैंक काफी इंपोर्टेंट है। इनके पास अनुभव है। ये एसएचओ व सीआईए इंचार्ज के साथ मिलकर इलाके को अभेद बना सकत हैं। - ओपी सिंह, आइजी, हिसार रेंज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed