{"_id":"642b01d28551a8662e066455","slug":"nigerian-youth-arrested-in-heroin-supply-case-in-hisar-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: हेरोइन सप्लाई मामले में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार, अदालत में पेश कर जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: हेरोइन सप्लाई मामले में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार, अदालत में पेश कर जेल भेजा
Mon, 03 Apr 2023 10:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:11 PM IST
सार
500 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने खारा बरवाला निवासी सुशील को गिरफ्तार किया था। सुशील की निशानदेही पर दूसरा आरोपी पकड़ा है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में नशा तस्करी के मामले में सदर थाना पुलिस ने दिल्ली के द्वारका से नाइजीरियन युवक फ्रंकलिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी खारा बरवाला निवासी सुशील की निशानदेही पर पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि बगला मार्ग पर नाकाबंदी कर बाइक सवार खारा बरवाला निवासी सुशील और आदमपुर निवासी सरोज को 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी सुशील को दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान सुशील ने बताया कि वह दिल्ली के द्वारका में रहने वाले नाइजीरियन नागरिक से लेकर आया था। आरोपी सुशील की निशानदेही पर दिल्ली से नाइजीरियन युवक फ्रंकलिन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन